Oasis News
मनोरंजन

धर्मेंद्र के जाने के 3 दिन बाद हेमा मालिनी की पहली पोस्ट- ‘बस खालीपन रह गया…’

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं. उनके निधन के करीबन 3 दिन बाद पत्नी हेमा मालिनी ने पहला पोस्ट किया है. धर्मेंद्र का 24 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया था. उनके निधन की खबर पर यूं कहें तो परिवार का ये पहला रिक्शन है. हेमा ने X पर पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र संग अपनी पुरानी फोटोज को शेयर किया है. एक्ट्रेस ने पति को इमोशनल ट्रीब्यूट किया है. हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए सब कुछ थे.

हेमा ने लिखा- धर्म जी, वो मेरे लिए बहुत कुछ थे. प्यारे पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के पिता, दोस्त, फिलोसफर, गाइड और वो इंसान जिनके पास मैं जरूरत के समय में बिना कुछ सोचे समझे जा सकती थी. वो मेरे लिए सब कुछ थे. हम अच्छे और बुरे वक्त से गुजरे. उन्होंने अपने सरल व्यवहार और फ्रेंडली अप्रोच के साथ मेरे परिवार के सभी लोगों का दिल जीता. उन्होंने सबके प्रति प्यार दिखाया. एक पब्लिक पर्सनैलिटी होने के नाते, उनका टैलेंट, उनकी मानवता, यूनिवर्सल अपील उन्हें बाकी सभी लेजेंड्स से अलग ‘यूनीक आइकन’ बनाती है.

फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धि और फेम हमेशा जिंदा रहेगा. मैं अपने दुख को बयां नहीं कर सकती हूं. उनका जाना मेरी जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ गया है जो कभी नहीं भर पाएगा. इतने सालों तक साथ रहने के बाद मैं बस यादों के सहारे जीने को मजबूर हो गई हूं. इन स्पेशल मोमेंट्स के सहारे मैं उन पलों को दोबारा से जी पाऊंगी. ”

Related posts

Dhurandhar Box Ofice: रणवीर का भौकाल जारी… एक हफ्ते में फिल्म 200 करोड़ पार, निशाने पर बड़े रिकॉर्ड

oasisadmin

राजस्थान CM ने देखी कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, 26/11 के रियल हीरोज को किया सम्मानित

oasisadmin

E- News Paper- 2

oasisadmin

Leave a Comment