Oasis News
Delhiनेशनललेटेस्ट न्यूज

22 नवंबर 2025, शनिवार

भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सरदार @150 यूनिटी मार्च के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

 

सही मायनों में सरदार पटेल जी को श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम अपनी युवावस्था राष्ट्र को समर्पित कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।
***************

सरदार पटेल ने आजादी के सिर्फ दो वर्षों में 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आजाद भारत को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में खड़ा करने में अपना निर्णायक योगदान दिया।
***************

सरदार पटेल को उनके वास्तविक ऐतिहासिक स्वरूप में राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति से पटेल के योगदान को सही परिप्रेक्ष्य दिया।
***************

युवाओं में सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता जगाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने एक स्वतंत्र और एकीकृत राष्ट्र का निर्माण किया तथा आईएएस ढांचे की नींव रखकर देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत आधार दिया।
***************

कांग्रेस शासन ने द्वेष और स्वार्थ के कारण सरदार पटेल को इतिहास में स्थान नहीं दिया। योजनाबद्ध तरीके से उनके योगदान को दबाया गया और उन्हें राष्ट्रीय पहचान में उचित सम्मान न मिल सके, इसके लिए लगातार बाधाएँ खड़ी की गईं।
***************

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों से पुराना लोहा और गांवों की मिट्टी जुटाकर सरदार पटेल को देशव्यापी श्रद्धांजलि दी गई। इसी जनभागीदारी से केवड़िया में 182 मीटर ऊंची विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, निर्मित हुई।
***************

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरे देश में मजबूत कर रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रयासों में किसी स्तर पर कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

***************

Related posts

महिला आरक्षण क्यों है जरूरी | Ground Report

oasisadmin

नाटो देशों ने वैश्विक सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

oasisadmin

वैश्विक आर्थिक व्यवस्था पर बड़ा बयान

oasisadmin

Leave a Comment