Oasis News
इंटरनेशनललेटेस्ट न्यूज

पाकिस्तान की फैक्ट्री में गैस रिसाव से जोरदार धमाका, 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जहां तड़के सुबह गैस रिसाव से धमाका हो गया। धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में न सिर्फ आग लगी, बल्कि आस-पास की इमारतें भी गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
दरअसल,पंजाब प्रांत में लाहौर से 130 किमी की दूरी पर स्थित फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में सुबह सुबह एक कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर ने रिपोर्टर्स को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में हुए जबरदस्त धमाके की वजह से आस-पास की इमारतें, जिसमें एक बिल्डिंग भी शामिल है, गिर गईं। हालांकि, बाद में बचाव दल ने विस्फोट का कारण गैस रिसाव बताया, जिसकी पुष्टि फैसलाबाद आयुक्त राजा जहांगीर अनवर के कार्यालय द्वारा जारी बयान में भी की गई।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 लाशें निकाली हैं और सात घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। डर है कि मलबे के नीचे और लोग हो सकते हैं। रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने में लगी हुई हैं। जिले की पूरी मशीनरी रेस्क्यू के काम में लगी हुई है।

Related posts

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, नए प्रतिबंधों से तेहरान को बड़ा झटका-

oasisadmin

Riyadh Attack News: रियाद में ड्रोन-मिसाइल हमले का दावा, एयरपोर्ट के पास धुआं

oasisadmin

Salient Points of Bharatiya Janata Party National Spokespersons and Rajya Sabha MP Dr. Sudhanshu Trivedi ‘s Press Conference

oasisadmin

Leave a Comment