Oasis News
खेल जगत

30 दिन, 20 टीमें और 55 मैच… T20 वर्ल्ड कप 2026 में कहां होंगे भारत के मैच? यहां होगा फाइनल, जानें हर ड‍िटेल

India schedule T20 world cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार (24 नवंबर) को हुआ. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. यह 8 मार्च तक चलेगा. वर्ल्ड कप भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. वर्ल्ड का कप के शेड्यूल का ऐलान ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, मह‍िला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की मौजूदगी में हुआ.

 

टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को हो रहा है. 7 फरवरी को कुल 3 मैच होने हैं. पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड, दूसरा बांग्लादेश और तीसरा भारत और अमेरिका के बीच होना है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कोलकाता/कोलंबो में 4 मार्च को होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा. फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में होगा. टूर्नामेंट में कुल 40 ग्रुप मैच और कुल मिलाकर 55 मैच होंगे.

दरअसल, पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए 2 वेन्यू इसल‍िए रखी गई है ताकि अगर पाकिस्तान इस स्टेज तक पहुंचता है, तो वो उस ह‍िसाब से श्रीलंका में अपने मैच खेलेगा.

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 5 वेन्यू चुनी गई हैं. इनमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई , दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई है. वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी मैच की वेन्यू है. श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच होंगे.

Related posts

भारत का दमदार प्रदर्शन: ईशान का तूफानी शतक, अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी से न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत

oasisadmin

विजय हजारे में एक और मैच… न्यूजीलैंड के साथ ODI सीरीज से पहले कोहली ने लिया बड़ा फैसला

oasisadmin

GT vs SRH Pitch Report: आज कैसी पिच पर खेला जाएगा गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट

oasisadmin

Leave a Comment