Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा का दावा- एक से डेढ़ लाख वोटों से जीत करूंगा दर्ज

Repolling Sum Up On Falta Assembly Seat: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द किए जाने के बाद आज गुरुवार (21 मई, 2026) को दोबारा मतदान किया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान पूर्ण हुआ है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल की वोटिंग में गड़बड़ी मानते हुए उसे रद्द कर दिया था और पुनर्मतदान का आदेश दिया था. वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फाल्टा सीट के पर बंपर वोटिंग हुई है. फिलहाल वोटिंग थम गई है. रीपोल में इस बार 87.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है. चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी है कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोट नहीं डाला. दिनभर मतदान शांतिपूर्ण रहा. वोटिंग के दौरान कड़ी निगरानी रखी गई.

इससे पहले चुनाव आयोग ने बताया था कि फाल्टा सीट के लिए दोपहर तीन बजे तक 74.1 फीसदी मतदान हो चुका है.

 

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मजबूत तैनाती की गई. हर बूथ पर आठ सीएपीएफ जवान तैनात किए गए, जबकि 29 अप्रैल के मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर केवल चार जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी

.इस बार लगभग 35 कंपनियों के केंद्रीय बल पूरे इलाके में तैनात किए गए . किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी तैयार रखी गई थी. साथ ही हर बूथ के अंदर वेब कैमरे और बाहर एक अतिरिक्त कैमरा लगाया गया था

.इस दौरान पूरी मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग की गई. चुनाव प्रक्रिया की निगरानी जिला प्रशासन और मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा की गई.

 

इससे पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से हटने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari द्वारा विशेष पैकेज की घोषणा के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना “गोल्डन फाल्टा” बनाना और इलाके में शांति स्थापित करना था.

Related posts

सामाजिक सेवा और राष्ट्रधर्म

oasisadmin

रेखा गुप्ता पहुंची विधानसभा महिलाओं ने बुरी तरह खदेड़ा देखिए वायरल वीडियो

oasisadmin

Invest in the Future: Antra Developers Opens New Opportunities in Dholera Smart City

oasisadmin

Leave a Comment