Oasis News
इंटरनेशनलटेक्नोलॉजीलेटेस्ट न्यूज

पाकिस्तान और रूस करीब आने के लिए ये कदम सही होंगे क्या?

पाकिस्तान और रूस करीब आने के लिए ये कदम सही होंगे क्या?
रूस और पाकिस्तान ने  सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल गैस फोरम 2025 के दौरान खनिज,  ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान सहमति जताई 

इस चर्चा में साझा परियोजनाओं, तकनीक के हस्तांतरण और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया. पाकिस्तान ने वहां निवेशकों को अपने देश में होने वाले मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम के लिए आमंत्रित किया.

पाकिस्तानी और रूसी सैनिकों ने रूस के दक्षिणी सैन्य ज़िले में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन का संयुक्त अभ्यास किया.

प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सितंबर महीने में चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात के दौरान रूस के साथ संबंध मजबूत करने की बात की थी.

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री Ali Parvej Malik  ने 7 से 10 अक्तूबर 2025 तक रूस में आयोजित 14वें सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल गैस फोरम (एसपीआईजी) में भाग लिया.

उन्होंने वहां पाकिस्तान की ऊर्जा नीतियों में सुधार और देश में निवेशकों के हितों के मुताबिक़ चल रही नीतियों का ज़िक्र किया था.

द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून की 14 अक्तूबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ऊर्जा क्षेत्र में विविधता और पारदर्शिता को बढ़ावा दे रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित किया जा सके और लंबे समय के लिए स्थिरता सुनिश्चित की जा सके.

रूस में मलिक ने ‘गैज़प्रोम’ के चेयरमैन अलेक्सी मिलर से विस्तृत बातचीत की.

दोनों पक्षों ने पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) और गैज़प्रोम के बीच तेल की खोज, संयुक्त उपक्रमों और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

मलिक ने रुसजियो और नेद्रा डिजिटल के अधिकारियों से भी मुलाक़ात की और टेक्नोलॉजी ट्रांसफ़र के साथ ही खनन क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा की.

उन्होंने वैश्विक निवेशकों को पाकिस्तान में होने वाले मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

Related posts

Russia Ukraine War: AI और Data Centres बने नया निशाना, Yandex पर ड्रोन हमला

oasisadmin

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

oasisadmin

बरेली हिंसा के बाद मुसलमानों पर भड़क गया हिंदू युवक देखिए क्या बोला

oasisadmin

Leave a Comment