Oasis News
E-Magazine

नन्दनी गौशाला के विशेष सदस्य बने डॉ आनंद तिवारी

 

 

 

बड़ी खबर प्रतापगढ़ से है… जहां जिले का नाम पूरे प्रदेश और देश स्तर पर रोशन हुआ है।

प्रतापगढ़ जनपद निवासी, समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय डॉ. आनंद तिवारी को नन्दनी गौशाला समिति का विशेष सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं नन्दनी गौशाला समिति की संरक्षक, पूज्य महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति जी के निर्देश पर की गई है डॉ. आनंद तिवारी लंबे समय से समाज में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। चाहे गरीबों की मदद हो, शिक्षा का प्रसार हो, या फिर गौ संरक्षण की बात—डॉ. तिवारी हमेशा समाज के लिए आगे खड़े दिखाई दिए हैं।

उनके इन्हीं प्रयासों और समर्पण को देखते हुए नन्दनी गौशाला समिति ने उन्हें विशेष सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया। समिति का मानना है कि डॉ. तिवारी की सहभागिता से गौ संरक्षण और जनसेवा से जुड़े अभियानों को और मजबूती मिलेगी।

जैसे ही यह खबर सामने आई, प्रतापगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. आनंद तिवारी के चाहने वालों ने मिठाई बांटी, बधाइयाँ दीं और जगह-जगह उनका सम्मान किया। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

लोगों का कहना है कि डॉ. तिवारी जैसे समाजसेवी व्यक्तित्व का समिति से जुड़ना, सिर्फ प्रतापगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Related posts

डॉ. ए. अंगप्पन @ अरुण जी ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी से की शिष्टाचार भेंट

oasisadmin

Lt. Gen Raj Shukla’s book launch, Addressed by COAS, CDS and Special address by Raksha Mantri

oasisadmin

E- News Paper- 3

oasisadmin

Leave a Comment