Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

खेल से युवाओं में होता है शारीरिक व मानसिक विकास – विवेक पांडेय सोनू

खेल से युवाओं में होता है शारीरिक व मानसिक विकास – विवेक पांडेय सोनू

रूपैठा प्रिमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बाद ने मारी बाजी

करगहर / रोहतास

प्रखंड क्षेत्र के रूपैठा में गुरुवार के शाम रुपैठा प्रिमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था जिसका फाइनल मैच बाद बनाम लहेरी के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन शाहाबाद प्रक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने किया। उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी विवेक पांडेय सोनू ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने से खिलाड़ीयों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवा खेल को खेलते हुए जिला स्तर, राज्य स्तर होते हुए देश स्तर पर खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाते हैं। जिससे पूरे देश सहित अपने गांव का नाम रौशन कर पायेंगे। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए लहेरी के टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 70 रन बनाए। वहीं बाद की टीम ने आसानी से 5.3 ओवर में लक्ष्य को पूरा करते हुए बाजी मार ली।
वहीं विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच में रूपैठा प्रिमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रविंद शर्मा , सचिव शिवानंद कुमार विंद , कोषाध्यक्ष रामकुमार विंद , दीपक पासवान, उपकार कुमार, सचिन शर्मा, सोनू राय, रोहित कुमार, रवि कुमार व गुलाबचंद शर्मा सहित कई अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं मौके पर राहुल पांडेय, संतोष पांडेय , अजय दादा , अनुज श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Celebrationof 150th anniversary of the National Song “Vande Mataram” at the National Headquarters of the Bharatiya Janata Party

oasisadmin

आज की राज्यवार बड़ी खबरें: यूपी साइबर फ्रॉड, ओडिशा आर्थिक योजना |

oasisadmin

ईरान का कुवैत पर मिसाइल-ड्रोन हमला, खाड़ी में बढ़ा तनाव | US Iran Conflict

oasisadmin

Leave a Comment