Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

इंडिगो क्राइसिस पर बड़ा अपडेट: ₹610 करोड़ का रिफंड प्रोसेस, 48 घंटे में बैगेज डिलीवरी का आदेश, अब 1650 फ्लाइट ट्रैक पर

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और कोलकाता समेत देश के लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट रविवार को बस स्टैंड जैसे नजर आए. इंडिगो फ्लाइट्स के एक के बाद एक कैंसिल होने से अफरा-तफरी मची रही. कई यात्री तो घंटों तक वहीं बैठ गए, क्योंकि एयरलाइंस उनके बैग पहले ही ले चुकी थी. लोगों का कहना था कि वे घर भी लौटना चाहें तो लौट नहीं पा रहे. देर रात DGCA ने इंडिगो को शो-कॉज नोटिस जारी किया, जबकि सरकार ने बढ़े हुए एयरफेयर पर लगाम लगाने के लिए एडवाइजरी भी निकाली.

इंडिगो बोली: 95% ऑपरेशन नॉर्मल, मगर लोगों का दर्द बड़ा

लेटेस्ट अपडेट में इंडिगो ने दावा किया है कि उसके 95% रूट पर ऑपरेशन नॉर्मल हो चुका है. लेकिन 3 दिसंबर से जारी इस संकट ने लाखों लोगों की प्लानिंग चौपट कर दी. किसी का इंटरव्यू छूटा, किसी की एग्जाम, तो कोई अपनी ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका. 2000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द होने से हालात बेकाबू बने रहे. हालांकि शनिवार देर रात ज्यादातर एयरपोर्ट्स पर स्थिति को सामान्य बताकर तस्वीरें जारी की गईं, मगर यात्री अब भी नाराज हैं और क्लास-एक्शन की मांग कर रहे हैं.

इंडिगो संकट के बीच रेलवे बना सहारा, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पेशल काउंटर

इंडिगो यात्रियों की परेशानी के बीच भारतीय रेलवे कई लोगों के लिए वरदान बनकर सामने आया है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पश्चिम रेलवे ने एक स्पेशल टिकट काउंटर बनाया है. जहां फ्लाइट कैंसिल होने से फंसे यात्रियों को तुरंत ट्रेन टिकट दिए जा रहे हैं. पश्चिम रेलवे के DRM वेद प्रकाश ने News18 India से बातचीत में बताया कि रेलवे ने अपने हेडक्वार्टर कोटा (EQU) का 50% हिस्सा ऐसे यात्रियों के लिए रिजर्व कर दिया है जिन्हें इमरजेंसी में कहीं पहुंचना है.

दो स्पेशल ट्रेनें रवाना, कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए

DRM वेद प्रकाश के मुताबिक अहमदाबाद–दिल्ली के बीच रविवार सुबह 5:30 बजे पहली स्पेशल ट्रेन रवाना की गई, जबकि दूसरी ट्रेन रात 10:30 बजे जाएगी. टिकट लेते समय यात्रियों को तुरंत कोच नंबर भी बता दिया जाता है ताकि उन्हें कन्फर्म टिकट का भरोसा मिल सके. अहमदाबाद से दिल्ली, मुंबई, पुणे और जयपुर रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ है, इसलिए कई रेगुलर ट्रेनों में भी एक्स्ट्रा कोच जोड़े गए हैं और यात्रियों को प्रायोरिटी पर सीटें दी जा रही हैं.

Related posts

US Iran War News 2026: अमेरिका सैन्य कार्रवाई कम करेगा, लेकिन मध्य-पूर्व में तनाव जारी

oasisadmin

Antra Developers ने लॉन्च किए नए Investment Opportunities, Dholera Smart City में बढ़ा निवेशकों का भरोसा

oasisadmin

BRICS Summit 2026: दिल्ली में हाई अलर्ट, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

oasisadmin

Leave a Comment