Oasis News
Afghanistanइंटरनेशनललेटेस्ट न्यूज

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने की अहम घोषणा; भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे- 

 

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री बोले; भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे-

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी इस भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। अफगानिस्तान में तालिबन सरकार के बनने के बाद मुत्ताकी की ये पहली भारत की यात्रा है। उन्होंने आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान में हमेशा दोस्ती बनी रहेगी।उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान कभी भी भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा। मुत्ताकी ने भारत की दोस्ती की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा मुश्किल समय में अफगानिस्तान का साथ दिया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और व्यापार पर आधारित संबंधों को बढ़ावा देने की बात कही।

दरअसल, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामिक अमीरात किसी भी ताकत को अन्य देशों के खिलाफ अफगान क्षेत्र को धमकाने या उसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा। नई दिल्ली में देश मंत्री एस जयशंकर के साथ वार्ता में उन्होंने ये बातें कहीं।

Related posts

सुभाष चंद्र बोस के अनसुने किस्से | नेताजी की पूरी कहानी हिंदी में

oasisadmin

बजट 2026 की तैयारियाँ तेज: नीरमला सीतारमण आज पेश करेंगी आम बजट

oasisadmin

अहमदाबाद: NEET पेपर लीक को लेकर भारी बवाल, IIM के बाहर धर्मेंद्र प्रधान को दिखाए गए काले झंडे

oasisadmin

Leave a Comment