Oasis News
इंटरनेशनललेटेस्ट न्यूज

होर्मुज में खुली लड़ाई… अमेरिकी वॉरशिप की एंट्री से ईरानी मिसाइलों की बारिश तक, क्या-क्या हुआ

होर्मुज की खाड़ी में पिछले 48 घंटों के अंदर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अचानक बढ़ गया है. अमेरिकी युद्धपोतों पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले, ईरानी टैंकर पर अमेरिकी गोलीबारी और फिर ईरान के बंदरगाह व द्वीपों पर अमेरिकी हमले – ये घटनाएं अब एक खतरनाक सिलसिले में बदल गई हैं. नाम का सीजफायर है, असल में दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं.

48 घंटे पहले ईरान ने UAE के फुजैरा पोर्ट पर एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं. ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी से इनकार किया. इसके बाद सऊदी अरब और कुवैत ने अमेरिका को अपने एयरबेस इस्तेमाल करने की इजाजत अचानक रोक दी.

24 घंटे पहले अमेरिका ने ईरानी टैंकर हँसना पर हमला किया. एक अमेरिकी फाइटर जेट ने टैंकर के रडर (पतवार) को तोड़ दिया. इसके जवाब में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन अमेरिकी डेस्ट्रॉयर- USS Truxtun, USS Mason और USS Rafael Peralta- पर मिसाइलें, ड्रोन और तेज गति वाली नावों से हमला किया.

अमेरिकी जहाजों पर ईरानी हमला

ईरान ने तीन अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाया. ईरानी सेना ने मिसाइल, ड्रोन और छोटी हमलावर नावों का इस्तेमाल किया. अमेरिकी जहाजों ने लेयर्ड डिफेंस का इस्तेमाल कर सभी हमलों को रोक लिया. कोई भी अमेरिकी जहाज क्षतिग्रस्त नहीं हुआ.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में ईरान के मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन बेस और कमांड सेंटर पर हमले किए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी मिसाइलें, ड्रोन और नावें पूरी तरह नष्ट कर दी गईं.

 

अमेरिका ने ईरान पर किए हमले

 

कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाह बंदर अब्बास, क़ेश्म द्वीप और मिनाब पर हमले किए. ये हमले ईरान के फुजैरा हमले और अमेरिकी जहाजों पर हमले का जवाब थे. ईरान ने भी UAE के पास अमेरिकी जहाजों पर जवाबी हमले किए हैं.

Related posts

US–Iran Conflict 2026: अमेरिकी पनडुब्बी हमले में ईरानी युद्धपोत डूबा, क्षेत्रीय तनाव चरम पर

oasisadmin

E-News Paper- 3

oasisadmin

मानसिक शांति और जीवन की ऊर्जा बढ़ाने के सरल तरीके | Stress कम करने

oasisadmin

Leave a Comment