Oasis News
खेल जगत

हम वैभव सूर्यवंशी को टारगेट नहीं कर रहे’, धक्का-मुक्की विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

श्रीलंका-ए के खिलाफ फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन ना सिर्फ इंडिया-ए की किस्मत तय कर सकता है, बल्कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की दिशा भी तय करने में भी सहायक साबित होगा. वैभव सर्यवंशी श्रीलंका दौरे के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड की यात्रा करेंगे.

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का खिताबी मुकाबला जितना क्रिकेट के लिहाज से अहम है, उतना ही चर्चा का विषय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी बने हुए हैं. पिछले मुकाबले में श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलंबगे के साथ हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की की घटना ने दोनों टीमों के बीच कड़़वाहट पैदा की. अब खिताबी मुकाबले से ठीक पहले श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराचिगे ने इस विवाद पर बड़ा बयान दिया है.

श्रीलंकाई कप्तान ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि उनकी टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लगातार निशाना बना रहे थे. अराचिगे ने कहा कि उनकी टीम किसी भी खिलाड़ी को टारगेट नहीं कर रही और मैदान पर जो कुछ हुआ, वह सिर्फ मैच के दबाव और भावनाओं का परिणाम था.

 

स्पोर्टस्टार से बातचीत में सहान अराचिगे ने कहा, ‘हमारे खिलाड़ी किसी व्यक्ति या किसी खास खिलाड़ी को निशाना नहीं बना रहे हैं. वे सिर्फ खेल का आनंद ले रहे हैं. सुपर ओवर जैसे करीबी मुकाबलों में भावनाएं उफान पर आ जाती हैं. यह खेल का हिस्सा है.’ उन्होंने यह भी कहा कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और वे जानते हैं कि प्रतिस्पर्धी माहौल में किस तरह व्यवहार करना है.

Related posts

LSG से हारकर RCB टेंशन में! IPL प्लेऑफ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, अब कितने मैच जीतने होंगे?

oasisadmin

MI vs CSK LIVE Score, मुंबई बनाम चेन्नई लाइव क्रिकेट स्कोर: धोनी- रोहित बाहर, मुंबई ने टॉस जीता; सीएसके की पहले बल्लेबाजी

oasisadmin

ICC Rankings: रोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस धुरंधर बल्लेबाज ने पहली बार किया ​कब्जा

oasisadmin

Leave a Comment