Oasis News
मनोरंजन

लड़खड़ाकर गिरे 83 साल के जितेंद्र, आई गंभीर चोट? तुषार कपूर ने दी हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र को सोमवार 10 नवंबर को मुंबई में जरीन खान की प्रेयर मीट में देखा गया. जरीन खान की प्रेयर मीट में उन्हें एक छोटी सी दुर्घटना का सामना करना पड़ा. प्रार्थना सभा में वो सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिर पड़े. एक्टर का वीडियो वारयल होने के बाद फैन्स उन्हें लेकर परेशान दिख रहे हैं. अब तुषार कपूर ने पापा जितेंद्र की हेल्थ अपडेट शेयर की है.
कैसे हैं जितेंद्र?
सोमवार शाम से जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में उन्हें जरीन खान की प्रार्थना सभा में जाते हुए देखा. चलते-चलते अचानक वो अपना संतुलन खो बैठते हैं. संतुलन बिगड़ने के बाद वो जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ते हैं. आसपास मौजूद लोग फौरन जितेंद्र की मदद के लिए भागे और उन्हें उठाया.
इस पूरी घटना के दौरान जितेंद्र के चेहरे पर जरा सी मायूसी या दर्द नहीं दिखा. लेकिन उनके चाहने वाले परेशान जरूर हो गए. वायरल वीडियो पर तुषार कपूर का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पापा जितेंद्र की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं. वो ज्यादा जोर से नहीं गिरे थे. जिस वजह से उन्हें चोट नहीं आई.
इंटीरियर डिजाइनर और पूर्व मॉडल जरीन खान की याद में आयोजित इस प्रार्थना सभा में फिल्म जगत के कई लोग शामिल हुए. ऋतिक रोशन, साबा आजाद, रानी मुखर्जी, अली गोनी, जैसमीन भसीन और अन्य शामिल थे, जो जरीन खान को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर को मुंबई स्थित उनके घर पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.

—- समाप्त —-

Related posts

Peddi Box Office Day 1: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘धुरंधर’ सहित 8 फिल्मों को भी रौंदा, बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

oasisadmin

पति हिंदू-पिता नमाजी, हनुमान का भक्त है बेटा, TV एक्ट्रेस के रिश्ते में धर्म नहीं बना दीवार

oasisadmin

आज हिंदी में रिलीज हुई नई हॉरर फिल्म, थिएटर्स से बाहर आकर पब्लिक ने कही यह बात

oasisadmin

Leave a Comment