Oasis News
मनोरंजन

राजेश खन्ना की फिल्म ने मेरे पिता को बर्बाद किया था’, माधुरी दीक्षित के हीरो का खुलासा- लोगों ने फेर लिया था मुंह

नई दिल्ली. अनिल कपूर बॉलीवुड के शानदार सितारों में से एक हैं. वह 69 साल की उम्र में भी अपनी एक्टिंग से दिल जीत लेते हैं. माधुरी दीक्षित के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खूब जमी और कई फिल्मों में काम किया. हाल ही में अनिल कपूर ने अपने पिता सुरिंदर कपूर के संघर्षों और उनके करियर में उतार-चढ़ाव को लेकर बात की. एक्टर ने बताया कि उन्हें एक्टर बनने के लिए पिता की हालातों ने ही प्रेरित किया था. साथ ही यह भी खुलासा किया कि कैसे राजेश खन्ना की एक फ्लॉप फिल्म ने उनके पिता को तबाह कर दिया था.

लिली सिंह के साथ इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने अपने पिता को लेकर बात की. उन्होंने बताया, ‘मेरे डैड बहुत ही नेक इंसान थे-बेहद जमीन से जुड़े हुए, सच्चे और ईमानदार. वह 50 के दशक के आखिर या 60 के दशक की शुरुआत में मुंबई आए थे. वहां उन्होंने पहले के. आसिफ के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया और बाद में एक एक्टर के मैनेजर बन गए. फिल्म इंडस्ट्री में मैं जहां भी गया, लोगों ने हमेशा यही कहा कि वह कितने भले और सच्चे इंसान थे.’

अनिल कपूर ने आगे बताया वह अपनी फैमिली के साथ चेंबूर में आरके स्टूडियो के पास रहते थे. उन्होंने कहा, ‘वहां कोई भी शूटिंग कर रहा हो, हमारे घर से खाना जरूर जाता था. शादी-ब्याह से लेकर बच्चों के जन्म तक, इंडस्ट्री में किसी को भी कोई सलाह चाहिए होती, तो वे मां की तरह सबके लिए खड़ी रहती थीं, चाहे वो परिवार हो या दोस्त.’

उन्होंने साझा किया कि उनके पिता खुद एक प्रोड्यूसर थे और बड़े सितारों के साथ काम करते थे, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया था कि वह अनिल को फिल्म दिलाने में कोई मदद नहीं करेंगे. अनिल ने याद करते हुए बताया, ‘जब मैंने कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं तो उन्होंने कहा कि ठीक है, बनो. लेकिन मैं तुम्हारे लिए फिल्म नहीं बना सकता. तुम्हें काम खुद ढूंढना होगा. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात थी, क्योंकि उन्होंने मुझे अपने सपने पूरे करने और अपनी राह खुद चुनने की आजादी दी.’

अनिल ने बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने सफर की शुरुआत कर दी थी, इसलिए उस वक्त उन्हें गहराई से कुछ सोचने का मौका ही नहीं मिला. वह कहते हैं, ‘मैंने 18-19 साल की बेहद छोटी उम्र में ही अपने करियर की ओर कदम बढ़ा दिए थे. मुझे लगता है कि अपनी पढ़ाई पूरी करने से पहले ही मेरे डैड की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें हार्ट अटैक आया था. वह एक फिल्म प्रोड्यूसर थे और उस दौर में उनकी फिल्मों के लिए बड़े एक्टर्स और हीरो मिलना मुश्किल हो रहा था.’

Related posts

ONLY IN 2 MINUTES, BE ON THEIR MIND: Telepathy Meditation

oasisadmin

Haq Box Office Collection: इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म को मिली धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन ‘हक’ का कलेक्शन

oasisadmin

Akhand Bharat Smachar : देश-विदेश की ताज़ा खबरें सीधे आपके ईमेल में

oasisadmin

Leave a Comment