Oasis News
मनोरंजन

राजस्थान CM ने देखी कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, 26/11 के रियल हीरोज को किया सम्मानित

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की जयपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई राजनेता शामिल हुए. बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘भारत भाग्य विधाता’ को जनता का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. शुक्रवार को पिंक सिटी जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित ईपी सिनेमा हॉल में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी समेत कई राजनेता कंगना की फिल्म देखने स्क्रीनिंग पर पहुंचे.  26/11 के हीरोज का हुआ सम्मान

स्क्रीनिंग के दौरान 26/11 के असली हीरोज नर्सिंग स्टाफ को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया. फिल्म प्रोड्यूसर और मुख्यमंत्री ने नर्सिंग स्टाफ के साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक कराई. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “देश पहले” का भाव और समाज के प्रति संवेदनशीलता ही एक जिम्मेदार नागरिक की असली पहचान है. उन्होंने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को उन अनकहे नायकों की प्रेरणादायक तस्वीर बताया, जिन्होंने समाज और देश की सेवा के लिए अपनी जान लगा दी और राष्ट्रीय हित को हर चीज से ऊपर रखा.

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कठिन समय में भारत ने बार-बार सेवा और बलिदान के असाधारण उदाहरण देखें हैं, जैसे 26/11 मुंबई आतंकी हमले और कोविड-19 महामारी.डॉक्टर, नर्स, सुरक्षा कर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाते हुए मानवता और राष्ट्रीय सेवा के शानदार उदाहरण पेश किए हैं.

उन्होंने कहा कि ये फिल्म उन अनगिनत लोगों के साहस, समर्पण और बलिदान को उजागर करती है, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश और समाज की सेवा करते रहते हैं. ऐसी कहानियां नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियां समझने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं. फिल्म के निर्माता और पूरी टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा युवाओं में कर्तव्य, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. सीएम ने फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की.

Related posts

दिल पर दर्द की शायरी—सीधे जज़्बातों से निकली हुई 💔

oasisadmin

Bhooth Bangla BO Day 26 Worldwide: आमिर खान को 8 साल की मशक्कत के बाद मिली थी एक अदद हिट, अब अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने उसे भी दे दी मात

oasisadmin

धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, पत्नी हेमा मालिनी लेंगी अवॉर्ड, बोलीं- परिवार इमोशनल है

oasisadmin

Leave a Comment