Oasis News
ब्लॉग

बिग बॉस में शिवानी पर बढ़ी मुसीबतें

 

बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवानी कुमारी 2 बार बेहोश हो गई हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उनकी और चंद्रिका दीक्षित की लड़ाई के बाद वह बेहोश हो गई थीं।

बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ और इस दौरान वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ने शिवानी कुमार को नॉमिनेशन से नहीं बचाया जिस वजह से दोनों के बीच अन बन हो जाती है। हालांकि विशाल पांडे और लवकेश कटारिया, शिवानी का नाम लेते हैं। शिवानी को काफी बुरा लगता है कि जिसे वह अपना अच्छा दोस्त मानती थीं यानी चंद्रिका उसने ही उन्हें वोट नहीं किया। वह विशाल और लवकेश को गले लगाती हैं और चंद्रिका पर गुस्सा निकालती हैं।

चंद्रिका से गुस्सा शिवानी
इतना ही नहीं शिवानी फिर चंद्रिका को काफी सुनाती हैं और उनके प्यार और केयर को फेक बोलती हैं। वह फिर रोते हुए वहां से चली भी जाती हैं। इसके बाद चंद्रिका जब शिवानी को समझाने जाती हैं तो शिवानी बहुत ज्यादा रोने लगती हैं और वह बेहोश हो जाती हैं।

शिवानी के बेहोश होने पर उठे सवाल
शिवानी को फिर मेडिकल रूम लेकर जाते हैं और वह जल्दी वापस आ जाती हैं। शिवानी के ऐसे जल्दी आने से कुछ घरवाले थोड़ा हैरान हो जाते हैं। साई केतन राव फिर सना सुल्तान और चंद्रिका से बात करते हुए कहते हैं कि डॉक्टर ने शिवानी को कैसी दवाई थी कि वह जल्दी वापस आ गईं। एक बार फिर घरवालों को शिवानी का बेहोश होना फिर ड्रामा लगा।

लोगों के रिएक्शन
हालांकि विशाल और लवकेश, शिवानी के सपोर्ट करते हैं। उन्हें शिवानी की कंडिशन को लेकर बुरा लगता है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि जैसे ही नॉमिनेशन में शिवानी का नाम आता है वह बेहोश होने लगती हैं। वह अगर इमोशनली इतनी कमजोर हैं तो उन्हें शो में नहीं आना चाहिए।

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं जिसमें शिवानी कुमारी, अरमान मलिक, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और दीपक चौरसिया हैं।

Related posts

2026 में सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन कौन सा है?

oasisadmin

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति के सामने बड़ा सवाल

oasisadmin

Antra Developers & OICCI Strengthen Vision for Smart Investments in Dholera Smart City

oasisadmin

Leave a Comment