Oasis News
राजनीति वार्ता

पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात (शनिवार) 8.30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि इस दौरान वह बीती रात लोकसभा में पारित न हो सका महिला आरक्षण संबंधित संविधान संशोधन बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चूंकि सरकार का पूरा फोकस डिलिमिटेशन करके सीटों को बढ़ाकर 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने पर है तो पीएम मोदी आज अपना संबोधन इसी मुद्दे पर रख सकते हैं।

इससे पहले भी पीएम मोदी कई अहम मामलों पर रात आठ बजे देश को संबोधित करते आए हैं। सबसे पहले नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने साल 2016 में देश को रात आठ बजे संबोधित किया था। उसके बाद भी कई अन्य मामलों में उनका संबोधन हुआ है। शनिवार को लोकसभा में विपक्ष ने संविधान (131वां) संशोधन विधेयक पास नहीं होने दिया था। इस विधेयक के जरिए लोकसभा में सीटों को बढ़ाकर 850 करने और उसमें 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान था। विपक्ष का कहना है कि वह महिला आरक्षण के साथ है, लेकिन इसे डिलिमिटेशन के साथ जोड़ दिया गया है, जिसकी वजह से दक्षिण समेत कई अन्य भागों के साथ अन्याय हुआ है। यही वजह है कि उसने इस विधेयक का विरोध किया।

 

पीएम मोदी ने संशोधन विधेयक के पारित न होने पर शनिवार को निराशा भी व्यक्त की और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपने इस फैसले के लिए जिंदगीभर पछताना पड़ेगा। पीएम मोदी ने यह टिप्पणी संसद भवन में आयोजित सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक के दौरान की। शुक्रवार रात लोकसभा में विधेयक पर मतदान के दौरान 298 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। विधेयक को दो तिहाई बहुमत से पारित होने के लिए मतदान करने वाले 528 सदस्यों में से 352 सांसदों के मतों की आवश्यकता थी।

 

Related posts

Ms. Sushma – आत्मबल, स्वाभिमान और निरंतर संघर्ष की जीवंत कहानी

oasisadmin

अवैध झुग्गी में रहने वाले इस लड़के का दिमाग देख बड़े बड़े मंत्रालयों की बत्ती गुल कहां से लाया इतना

oasisadmin

जेपी नड्डा का 6 साल: कहीं कड़वे चुनावी झटके, कहीं मीठी ऐतिहासिक जीत

oasisadmin

Leave a Comment