Oasis News
इंटरनेशनल

तो काट देंगे पैर…’: ईरान की अमेरिका को चेतावनी, US Army और रूस की चेचन यूनिटें जमीनी युद्ध के लिए तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान में घुसकर ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिका ने ईरान के आस-पास अपने एयरक्राफ्ट कैरियर भी तैनात कर दिए हैं।

 

अमेरिका की रणनीति पर नजर रखते हुए ईरान ने अपने क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश करने वाली किसी भी ताकत को चेतावनी जारी करते हुए कहा, ‘उसकी सेना हमलावरों के पैर काट देगी

।’करीब आओ, हम इंतजार कर रहे हैं’

ईरान के प्रेस टीवी ने एक नया वीडियो दिखाया है, जिसमें इस्लामिक गणराज्य की सेना ने अपने कमांडो के क्लिप दिखाए और कहा कि वह अमेरिकी सैनिकों का सामना करने और उन्हें हराने के लिए तैयार हैं।

59-सेकंड के इस वीडियो में ईरानी विशेष बलों के तेजी से बदलते दृश्यों का एक मोंटाज दिखाया गया है, जिसके साथ जोशीला गाना बज रहा है और यह संदेश दिया गया है ‘करीब आओ, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।’

अमेरिका कर रहा ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों को संकेत दिया है कि ईरान की नौसेना और मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करने जैसे प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त करने के बाद, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद रहने पर भी, वे चार से छह सप्ताह के भीतर ईरान में सैन्य अभियान समाप्त कर सकते हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी दावा किया है कि इजरायल और अमेरिका का अभियान आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। हालांकि नेतन्याहू ने इस ऑपरेशन के पूरा होने की समयसीमा बताने से इनकार कर दिया।

 

ईरान में हुए कई हमले

युद्ध को चलते हुए एक महीना हो गया है और अभी भी ईरान की राजधानी तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे राजधानी के कुछ हिस्सों में अस्थायी बिजली गुल हो गई है।

 

Related posts

इतिहास के पन्नो से – जानिए लाल बहादुर शास्त्री की कौन सी हां नेएक इतिहास रच दिया

oasisadmin

ईरान का सबसे बड़ा हमला इज़रायल तबाह देखिए क्या है ईरान की प्लानिंग अमेरिका भी निशाने पर

oasisadmin

गाजा में अब होगा गृहयुद्ध, हमास ने शुरू किया कत्लेआम का नया दौर,

oasisadmin

Leave a Comment