Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

तीसरे बच्चे पर 30000 और चौथे पर 40000 रुपये, CM नायडू ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया ‘कैश इंसेंटिव’ का ऐलान

Andhra Pradesh Child Incentive News: आंध्र प्रदेश में दूसरे बच्चे पर 25 हजार के बाद अब तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर भी माता पिता को रुपये मिलेंगे। राज्य में आबादी बढ़ाने के लिए नायडू ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है। एक जनसभा में नायडू ने इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तीसरे बच्चे पर 30 और चौथे पर 40 हजार दिए जाएंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या को बढ़ाने के लिए तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है।शुक्रवार को श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नपेटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि सरकार ने यह फैसला ले लिया है। नायडू ने कहा कि सरकार शनिवार को तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। यह घोषणा राज्य की घटती जनसंख्या के रुझान को पलटने के प्रयासों के तहत की गई है।

शनिवार को श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नपेटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि सरकार ने यह फैसला ले लिया है और एक महीने के भीतर इसके बारे में और जानकारी दी जाएगी। नायडू ने कहा कि मैंने एक नया फैसला लिया है। हम तीसरे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के लिए 40,000 रुपये देंगे। क्या यह सही फैसला नहीं है? नायडू ने ‘स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र’ स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज जन्म दर बढ़ाने के लिए मिलकर काम करे। नायडू की यह ताजा घोषणा दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपये का प्रोत्साहन देने के पहले के प्रस्ताव के बाद आई है

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इससे पहले 5 मार्च को उन्होंने विधानसभा को सूचित किया था कि राज्य सरकार दूसरे बच्चे वाले जोड़ों को 25,000 रुपये का प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। नायडू के अनुसार बदलते सामाजिक और आर्थिक रुझान परिवार के आकार को प्रभावित कर रहे हैं। जैसे-जैसे आय बढ़ रही है, कुछ जोड़े एक ही बच्चा रखना पसंद कर रहे हैं, जबकि अन्य दूसरा बच्चा तभी चुनते हैं जब उनका पहला बच्चा लड़का न हो। उन्होंने कहा कि इससे जनसंख्या वृद्धि में गिरावट आ रही है और उन्होंने 2.1 के रिप्लेसमेंट-लेवल टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) को बनाए रखने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। नायडू ने बताया कि जनसंख्या तब स्थिर रहती है जब औसत प्रजनन दर प्रति महिला 2.1 बच्चे होती है, और चेतावनी दी कि कई देशों में घटती जनसंख्या और बूढ़े होते समाज ने आर्थिक विकास को नुकसान पहुंचाया है। यह विचार खारिज करते हुए कि बच्चे एक बोझ हैं, नायडू ने कहा कि वे एक संपत्ति हैं और कहा कि वह इसे साबित करेंगे।

Related posts

सोनम वांगचुक के बारे में इस युवक ने किए बड़े खुलासे इनसाइड स्टोरी ऑफ लद्दाख

oasisadmin

Celebrationof 150th anniversary of the National Song “Vande Mataram” at the National Headquarters of the Bharatiya Janata Party

oasisadmin

कलमा पढ़ो… महाराष्ट्र में पहलगाम दोहराने की कोशिश; सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला

oasisadmin

Leave a Comment