Oasis News
Uncategorized

ट्रंप ने कहा, ईरान में गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के लापता अफ़सर को ‘साहसिक’ ऑपरेशन में बचा लिया

अमेरिका ने दावा किया है कि एफ़-15 ईगल विमान गिराए जाने के बाद ईरान में लापता हुआ सैन्य अफ़सर मिल गया है.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखकर यह जानकारी साझा की है.

 

अमेरिका को अफ़सर कैसे मिला, इसकी पूरी जानकारी साफ नहीं है. लेकिन इस ऑपरेशन को करीब से देखने वाले एक व्यक्ति ने बीबीसी को बताया कि दक्षिणी ईरान में एक “बहुत बड़ा” सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

 

बीबीसी मानता है कि बचाव के दौरान अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच मुठभेड़ हुई थी, यह भी माना जा रहा है कि पायलट विमान से बाहर निकलते समय घायल हो गया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “यूएस मिलिट्री ने इतिहास की सबसे साहसी खोज और बचाव कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया. यह हमारे शानदार क्रू मेंबर अफ़सर के लिए था, जो एक बहुत सम्मानित कर्नल भी हैं. मुझे खुशी है कि अब वे सुरक्षित हैं.”

यह बहादुर योद्धा ईरान के ख़तरनाक पहाड़ों में दुश्मनों के बीच फंसा हुआ था. ईरानी फ़ौज को वह हर घंटे अपने क़रीब आते देख रहा था. लेकिन वह कभी अकेला नहीं था, क्योंकि उसका कमांडर इन चीफ़, सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर, जॉइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ और साथी सैनिक उसकी लोकेशन पर 24 घंटे नज़र रख रहे थे और बचाव की योजना बना रहे थे.”

 

ट्रंप ने लिखा, “मेरे आदेश पर उसे वापस लाने के लिए अमेरिकी सेना ने दर्जनों विमान भेजे, जो दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस थे. उसे चोटें आई हैं, लेकिन वह ठीक हो जाएगा. यह बचाव अभियान उस सफल ऑपरेशन के बाद हुआ है जो हमने कल किया था, लेकिन हमने उसे सार्वजनिक नहीं किया ताकि दूसरे अफ़सर को ख़तरा न हो.”

 

उन्होंने कहा, “यह पहली बार है कि दो अमेरिकी पायलटों को अलग-अलग जगहों से दुश्मन के इलाक़े से बचाया गया है. हम कभी भी किसी अमेरिकी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ेंगे. दोनों अभियानों में कोई अमेरिकी सैनिक न तो मारा गया और न ही घायल हुआ. यह साबित करता है कि हमने ईरानी आसमान पर पूरी तरह से हवाई कंट्रोल हासिल कर लिया है.”

Related posts

Welcome To The Jungle Title Track: बिना ‘मजनू-उदय’ के अक्षय ने जंगल में मचाई खलबली, रिलीज हुआ पहला धांसू गाना

oasisadmin

महालक्ष्मी की कृपा इस बार आपके घर बरसेगी बस इतना करें उपाय

oasisadmin

श्री अमित शाह ने बिहार में सिवान और बक्सर में आयोजित विशाल जनसभाओं में महागठबंधन पर जम कर हमला बोला।

oasisadmin

Leave a Comment