Oasis News
Jharkhandएजुकेशननेशनललेटेस्ट न्यूज

जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा का शानदार प्रदर्शन: 10वीं बोर्ड में 98.61% रिजल्ट

चतरा। सीबीएसई द्वारा आज शाम घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में PM SHRI स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), चतरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.61 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। विद्यालय के कुल 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 71 छात्र-छात्राएं सफल रहे, जबकि 1 विद्यार्थी को कंपार्टमेंट मिला।

 

इस वर्ष विद्यालय की छात्रा संचित कुमारी ने 93.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर आराध्या श्री ने 91.80%, तीसरे स्थान पर सूरज कुमार ने 90.80%, चौथे स्थान पर प्रीति पायल ने 90.40% तथा कंगना कुमारी ने 90% अंक प्राप्त किए।

 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. डी. लोखंडे ने इस शानदार उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से कुमारी पद्मिनी मैडम और प्रतीक कुमार को बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में 100% परिणाम के साथ विषयों का औसत 80 से अधिक रहा। हिंदी विषय में औसत 89+ तथा अंग्रेजी में 81+ अंक दर्ज किए गए।

 

प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

Related posts

भारत का दमदार प्रदर्शन: ईशान का तूफानी शतक, अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी से न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत

oasisadmin

गणतंत्र दिवस 2026 परेड – पहली बार दिखी भारत की नई सैन्य ताकत

oasisadmin

CJI के ऊपर जूता फेंकने का सुनते ही भीड़ चीरकर निकला कट्टर हिंदू क्या बोला

oasisadmin

Leave a Comment