Oasis News
खेल जगत

क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर KL Rahul के पुराने साथी का हुआ निधन

केएल राहुल के पूर्व साथी खिलाड़ी और कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर एसएल अक्षय (SL Akshay dies of Heart Attack) का रविवार को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वे 2014-15 के सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय केआर पुरम के एक मैदान पर थर्ड-डिवीजन का मैच खेल रहे थे। दोपहर में फील्डिंग के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा और उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, एसएल अक्षय के निधन की इस खबर के सामने आते ही कर्नाटक क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट सर्किट में शोक की लहर दौड़ गई। फील्डिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से पहले वह चार ओवर गेंदबाजी भी कर चुके थे।

अक्षय ने कर्नाटक के लिए 2011 से 2013 के बीच घरेलू क्रिकेट खेला था। उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने चार विकेट लिए थे। उसी मैच में KL राहुल ने शानदार 110 रन की पारी खेली थी और कर्नाटक ने 47 रन से जीत दर्ज की थी।

भारत के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, “क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर। SL अक्षय अब हमारे बीच नहीं रहे। वह बेहद शांत स्वभाव के इंसान थे। उनके निधन पर शब्द नहीं हैं।”

 

वहीं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने भी बयान जारी कर कहा कि अक्षय ने खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में कर्नाटक क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया

Related posts

15 साल का इंतजार खत्म! भारत ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्प‍ियनश‍िप में रचा इत‍िहास, त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने मेडल किया पक्का

oasisadmin

RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होगी दोनों की टक्कर

oasisadmin

विराट कोहली के शतक के बाद रोहित शर्मा ने बकी गालियां? बगल में खड़े अर्शदीप सिंह ने किया खुलासा

oasisadmin

Leave a Comment