Oasis News
मनोरंजन

कटरीना कैफ ने रिवील किया बेटे का नाम, शेयर की तस्वीर, लिखा- दुआएं पूरी हुईं

बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बेहद खास खुशखबरी है, कपल ने आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है, जो कि सच में बेहद प्यारा है.
विकैट’ ने रखा ये क्यूट नाम

कटरीना-विक्की ने अपने नन्हें राजकुमार के जन्म के तीन महीने बाद उसकी पहली झलक दिखाई है. साथ ही उसका प्यारा सा नाम रिवील किया. कपल ने एक तस्वीर शेयर किया जहां कटरीना और विक्की अपने लिटिल चैम्प का हाथ थामे दिखे. वहीं साथ में कैप्शन में लिखा- हमारी रोशनी की किरण. ‘विहान कौशल’. दुआएं कबूल हो गईं, जिंदगी बहुत खूबसूरत है. एक पल में हमारी दुनिया बदल गई. शब्दों से परे सिर्फ ग्रैटिट्यूड
विहान’ नाम का मतलब होता है नई शुरुआत, सुबह की पहली किरण. ऐसे में माना जा रहा है कि ये नाम कपल की जिंदगी में आए नए अध्याय और खुशियों का प्रतीक है. नाम सामने आते ही फैंस इसे काफी पॉजिटिव और खूबसूरत बता रहे हैं.

Related posts

गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर भारत की शक्ति, संस्कृति और संकल्प का भव्य प्रदर्शन

oasisadmin

सोने से पहले ये धुन जरूर सुने

oasisadmin

🌿 सुकून भरे पलों पर शायरी – Peaceful Moments Shayari

oasisadmin

Leave a Comment