Oasis News
इंटरनेशनल

ईरान युद्ध: गैस फ़ील्ड पर हमले के बाद क़तर के बड़े पेट्रोलियम प्लांट पर ईरान का जवाबी हमला

मध्य-पूर्व में अमेरिकी और ईरानी सैन्य तनाव का प्रतीकात्मक दृश्य

दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस फ़ील्ड से जुड़े ईरान के साउथ पार्स पर इसराइली हमले के बाद ईरान ने क़तर के रास लाफ़ान औद्योगिक क्षेत्र पर हमला किया जिसमें क़तर को काफ़ी नुकसान पहुंचा है.

 

क़तर की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि बुधवार मिसाइल हमले से उसके मुख्य गैस प्लांट में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ. इसके बाद क़तर ने ईरान के दो राजनयिकों को निष्कासित कर दिया.

 

साउथ पार्स पर हमले के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अन्य ऊर्जा ठिकानों पर आगे और विनाशकारी हमलों की धमकी दी और कहा कि ऊर्जा क्षेत्र पर किसी भी हमले का वह कड़ा जवाब देगा.

 

रॉयटर्स के मुताबिक़, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ईरानी मीडिया में जारी बयान में कहा, “हम आपको एक बार फिर चेतावनी देते हैं कि आपने इस्लामी गणराज्य के ऊर्जा ढांचे पर हमला करके बड़ी ग़लती की है. अगर इसे दोहराया गया, तो आपके और आपके सहयोगियों के ऊर्जा ढांचे पर हमले तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उसे पूरी तरह नष्ट नहीं कर दिया जाता.”

रायटर्स के अनुसार, साउथ पार्स हमले पर इसराइली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वॉशिंगटन को इसकी जानकारी थी लेकिन वह इसमें शामिल नहीं था.

 

सऊदी अरब ने भी कहा कि उसने पूर्वी इलाके में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर भेजे गए ड्रोन को मार गिराया. वहीं, एक बैलिस्टिक मिसाइल का मलबा रियाद के दक्षिण में एक रिफ़ाइनरी के पास गिरा.

 

होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप होने से पहले ही बढ़े हुए तेल के दाम गुरुवार को फिर उछल गए. अमेरिकी कच्चे तेल के प्रमुख सूचकांक में तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Related posts

E- News Paper-3

oasisadmin

Iran US War Live News: किसी भी नए हमले का दिया जाएगा जोरदार जवाब, ईरानी कमांडर दी चेतावनी

oasisadmin

Exclusive interview with His Excellency Abdallah M. Abu Shawesh State of Palestine to India

oasisadmin

Leave a Comment