Oasis News
इंटरनेशनल

ईरान ने इजरायल को ‘लंगड़ा’ कर दिया, फूंक दी वो फैक्ट्री, जहां से ‘जासूस’ तैयार करता था IDF

Iran Attack Israel: ईरान ने इजरायल के हाई-टेक डिफेंस हब पर एक बार फिर सटीक बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है. इस बार निशाना था पेताह टिकवा शहर में स्थित इजरायली कंपनी एयरोसोल की ड्रोन फैक्ट्री. ईरानी मीडिया और कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक मिसाइल सीधे फैक्ट्री पर गिरी और काफी नुकसान पहुंचाया. एयरोसोल इजरायल की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी है जो रक्षा बलों और सरकारी उपयोग के लिए UAV (ड्रोन) प्लेटफॉर्म, कंपोनेंट्स और पूरी तकनीक विकसित करती है. कंपनी मुख्य रूप से कम्पोजिट मटेरियल, मिनी UAV सिस्टम और हाई-एंड एयरोनॉटिकल पार्ट्स बनाती है.

ये ड्रोन खासतौर पर जासूसी (ISR – Intelligence, Surveillance and Reconnaissance) मिशनों के लिए इस्तेमाल होते हैं. इनकी खासियत है बेहद कम आवाज और छिपकर उड़ने की क्षमता, जो दुश्मन क्षेत्र में लंबे समय तक जासूसी करने में बेहद कारगर हैं. इजरायली सेना ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन कंपनी के सूत्रों और सैटेलाइट इमेजरी से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. इजरायल के लिए यह हमला इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि AeroSol जैसी कंपनियां न सिर्फ IDF बल्कि अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों को भी ड्रोन सप्लाई करती हैं.

 

Related posts

Exclusive interview with His Excellency Abdallah M. Abu Shawesh State of Palestine to India

oasisadmin

बहरीन ने ईरान पर ड्रोन हमले का लगाया आरोप, क्षेत्रीय तनाव फिर बढ़ा

oasisadmin

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: दुनिया भर में महिलाओं के अधिकार और समानता के लिए कार्यक्रम आयोजित

oasisadmin

Leave a Comment