Oasis News
इंटरनेशनल

इमरान खान के साथ अनहोनी हो गई? पूर्व पाकिस्तानी PM के बेटों को सता रहा सबसे बड़ा डर, कही ये बात

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रावलपिंड़ी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान के बारे में करीब डेढ़ महीने से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। उनके परिवार से भी उनकी मुलाकात नहीं कराई जा रही है। इस बीच इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान ने आशंका जताई है कि अधिकारी कुछ ऐसा छिपा रहे हैं, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है। यह डर ऐसे समय में सामने आया है जब इमरान खान की हिरासत में हत्या किए जाने की अफवाहें फैल रही हैं। पिछले दिनों अफगान सोशल मीडिया अकाउंट में ऐसा दावा किया गया था।

इमरान खान से किसी का संपर्क नहीं

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, खान के बेटों को कहना है कि अधिकारी उनकी हालत के बारे में कुछ ऐसा छिपा रहे हैं जो ठीक नहीं हो सकता। करीब एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी खान के जीवित होने का को प्रमाण पेश किया गया है। खान के बेटों ने बताया कि हर सप्ताह बैठक वाले कोर्ट के आदेश के बावजूद परिवार का उनसे कोई सीधा या आधिकारिक संपर्क नहीं हुआ है। इमरान खान की पूर्व पत्नी और कासिम व सुलेमान की मां, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने X पर दावा किया कि उन्हें खान से फोन पर बात करने की भी इजाजत नहीं है। किसी को भी नहीं है।

इमरान खान के बेटों का डर

इमरान खान के एक बेटे ने रॉयटर्स को बताया कि ‘आज हमारे पास उनकी हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हमारा सबसे बड़ा डर यह है कि हमसे ऐसा कुछ छिपाया जा रहा है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह न जानना कि आपके पिता सुरक्षित हैं, घायल हैं, या ज़िंदा भी हैं, एक तरह का साइकोलॉजिकल टॉर्चर है।’

Related posts

रूस और यूक्रेन से अब और बात नहीं… ट्रंप का पुतिन और जेलेंस्की से भर गया मन, बेहद गुस्से में अमेरिकी राष्ट्रपति

oasisadmin

ईरान जंग की सबसे बड़ी खबर, 49 दिन बाद पूरी तरह खोला गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का ऐलान

oasisadmin

सऊदी अरब को 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट F-35 देगा अमेरिका, ट्रंप ने कर ली डील; इजरायल और भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?

oasisadmin

Leave a Comment