Oasis News
मनोरंजन

इंडियन आइडल जीतकर कमाई शोहरत, 20 की उम्र में बना स्टार, अब धर्म की राह पर चलेगा सिंगर

इंडियन आइडल ने कई आम लोगों की किस्मत चमकाई है. इन्हीं में से एक सलमान अली भी हैं. सलमान ने ‘इंडियन आइडल सीजन 10’ का खिताब अपने नाम किया था. हरियाणा के मेवात इलाके के एक छोटे से कस्बे में जन्मे सलमान आज एक बड़े स्टार बन चुके हैं. उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. आर्थिक तंगी के कारण वो 8वीं तक पढ़ाई कर पाए. सलमान को गायिकी का शौक था. परिवार की मदद के लिए उन्होंने जागरण और छोटी पार्टीज में गाना शुरू किया. किस्मत उन्हें इंडियन आइडल के मंच पर ले आई. इसके बाद उनकी किस्मत पलट गई. सलमान ने ‘दबंग 3’, ‘सैटलाइट शंकर’, ‘सुई धागा’ और ‘सैयोनी’ जैसी तमाम फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी. वो इवेंट में भी गाते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी गायिकी को लेकर बड़ी बात कह दी है.

सलमान ने ‘एक मुलाकात आपके साथ’ पॉडकास्ट में बताया कि मेरे बड़े भाई अभी हज करने गए थे. वहां से लौटने के बाद उन्होंने गाना छोड़ दिया. होस्ट ने उनसे पूछा कि आप तो नहीं छोड़ेंगे गाना. सलमान कहते हैं कि वक्त आएगा तो हम भी छोड़ देंगे. मैंने सोचा है कि आगे चलकर गाना छोड़ दूंगा.  सलमान से पूछा गया कि आप मानते हो कि मुस्लिम में संगीत को हराम मानते हैं. उन्होंने कहा कि देखो वो चीज अलग है. हराम चीजें कहां पर नहीं हो रही हैं. हर जगह हो रही

वो कहते हैं कि मेरा ये है कि जब मैं गाना छोड़ूंगा तो पूरी तरह से अल्लाह के रास्ते पर लग जाऊंगा. पूरी तरह इबादत करूंगा. फिर मैं कुछ भी नहीं करूंगा.

Related posts

Ramayana Movie: Sunny Deol के Hanuman Look पर बढ़ा Buzz, ABM President Sushma ने कही बड़ी बात

oasisadmin

E- News Paper- 3

oasisadmin

कटरीना कैफ ने रिवील किया बेटे का नाम, शेयर की तस्वीर, लिखा- दुआएं पूरी हुईं

oasisadmin

Leave a Comment