Oasis News
Biharनेशनललेटेस्ट न्यूजविधानसभा चुनाव

आज पीएम मोदी का पटना में रोड शो, आरा-नवादा में भी भरेंगे चुनावी हुंकार

आज पीएम मोदी का पटना में रोड शो, आरा-नवादा में भी भरेंगे चुनावी हुंकार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तमाम नेताओं के दौरे, जनसभाओं और प्रचार अभियानों का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में आज यानी 02 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी मैदान संभालने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा आज के लिए ही निर्धारित है। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी आरा, नवादा और पटना में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पहली सभा आरा और दूसरी नवादा में
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में   पीएम मोदी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी नवादा में आयोजित दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस दौरान मंच से पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे।

आरा-नवादा के बाद पटना जाएंगे पीएम मोदी
जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी पटना पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जानकारी के अनुसार, शाम 5.25 बजे राजधानी पटना में पीएम मोदी राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। पुष्पांजलि के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम 5.30 बजे पटना में एक भव्य रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी शाम 6:45 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे और राज्यवासियों की शांति, समृद्धि व एकता की कामना करेंगे।

Related posts

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा: 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, कई लापता, रेस्क्यू जारी

oasisadmin

इन महिलाओं का दिमाग देखकर सबके होश उड़े बीजेपी हुई हैरान रेखा गुप्ता को क्या कहा

oasisadmin

IPS सुसाइड केस में हुआ बड़ा खुलासा यूपीएससी रैंक लड़का क्या बोला देखिए

oasisadmin

Leave a Comment