Oasis News
इंटरनेशनल

अमेरिका में हड़कंप… जिस आर्मी बेस में थे रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ, वहां मंडराता दिखा ड्रोन

पश्चिम एशिया में जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रूप में तबाही बरसा रही हैं. वहीं, ईरान युद्ध के बीच अब एक ऐसी घटना हुई है, जिसे लेकर खाड़ी देशों से बहुत दूर अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है. अमेरिकी सेना हाईअलर्ट पर आ गई है.

 

दरअसल, अमेरिका के एक आर्मी बेस पर ड्रोन मंडराता दिखा है. यह ड्रोन जिस आर्मी बेस पर मंडरा रहा था, उस बेस पर तब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दो मजबूत और प्रभावशाली चेहरे मौजूद थे. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ तब उसी बेस पर मौजूद थे.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को वॉशिंगटन स्थित आर्मी बेस पोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे गए. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के आवास इसी आर्मी बेस में हैं. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर भी विचार विमर्श किया है कि मार्को रुबियो और हेगसेथ को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए.

हालांकि, इन्हें शिफ्ट किया गया या नहीं, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की गतिविधियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया. पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि सुरक्षा कारणों से पीट हेगसेथ की गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं कर सकता.

Related posts

ईरान में 10 दिन से इंटरनेट बंद, 9 करोड़ लोग दुनिया से कटे; स्थायी प्रतिबंध की आशंका गहराई

oasisadmin

अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान से झटका

oasisadmin

मध्य-पूर्व में बड़ा सैन्य टकराव: अमेरिका-इज़राइल का ईरान पर संयुक्त हमला, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

oasisadmin

Leave a Comment