Oasis News
खेल जगत

हार्दिक पंड्या OUT… जांघ की चोट ने बिगाड़ा प्लान, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन (जांघ की मांसपेशी में खिंचाव) के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

 

बीसीसीआई की मेडिकल अपडेट के अनुसार हार्दिक को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है. यह जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में खिंचाव की चोट है. मेडिकल स्टाफ ने उनकी रिकवरी अवधि लगभग तीन सप्ताह बताई है. ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीनों वनडे मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे

.हार्दिक पंड्या हाल ही में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के दौरान लगी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) की चोट से उबरने के बाद फिटनेस क्लियरेंस लेने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचे थे. हालांकि फिटनेस जांच के दौरान उन्हें लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन का भी पता चला, जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया. अब उनकी रिकवरी पर मेडिकल टीम नजर रखेगी और मैदान पर वापसी में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है.

हार्दिक का बाहर होना भारतीय टीम के संतुलन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह न सिर्फ मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि नई गेंद और मिडिल ओवरों में उपयोगी तेज गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन को ऑलराउंडर विभाग में नए संयोजन पर विचार करना पड़ सकता है.

 

Related posts

E- News Paper- 2

oasisadmin

Akhand Bharat Smachar Page 2: देश-विदेश की ताज़ा खबरें सीधे आपके ईमेल में

oasisadmin

रोहित-कोहली की जोड़ी ने तोड़ा तेंदुलकर-द्रविड़ का रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

oasisadmin

Leave a Comment