Oasis News
आम चुनाव

हाथ में झालमुड़ी… जब ममता बनर्जी के लुक में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचा शख्स

ममता बनर्जी के लुक में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे मिमिक्री आर्टिस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में झालमुड़ी लेकर रोते हुए नजर आते हैं और यह एक्ट बंगाल के चुनावी माहौल के बीच एक सियासी तंज के रूप में चर्चा का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ममता बनर्जी के लुक में बीजेपी मुख्यालय पहुंचते नजर आते हैं और हाथ में ‘झालमुड़ी’ की प्लेट लिए दिखते हैं. उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया.

 

यह प्रदर्शन एक हल्के-फुल्के मिमिक्री एक्ट के रूप में किया गया था, लेकिन जिस जगह और अंदाज में इसे पेश किया गया, उसने इसे चर्चा का बड़ा विषय बना दिया. वीडियो और तस्वीरें तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुईं, जहां यूजर्स ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिव और मनोरंजक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे एक तीखा राजनीतिक तंज भी माना.

वीडियो में रतन रंजन रोने की एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं और साथ ही रोते-रोते झालमुड़ी खाते दिखते हैं, जिससे यह क्लिप और ज्यादा चर्चा में आ गया है. यह वीडियो ऐसे समय पर वायरल हो रहा है, जब पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों को लेकर माहौल काफी गर्म है. दावों के मुताबिक, टीएमसी करीब 84 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि बीजेपी करीब 202 सीटों पर आगे बताई जा रही है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है.

इसी बीच राज्य की राजनीति में भी घमासान जारी है. भवानीपुर सीट, जिसे बंगाल की राजनीति का अहम केंद्र माना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है. यह सीट लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले का प्रतीक रही है.

 

मतगणना के दौरान ममता बनर्जी ने काउंटिंग सेंटरों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं और कहा है कि वोट ‘लूटे’ जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है और हर राउंड के साथ तस्वीर बदलती नजर आ रही है.

Related posts

महाराष्ट्र: मुंबई में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, मेयर चुनाव में शिंदे फ़ैक्टर से सियासी गणित उलझा

oasisadmin

SIR का विरोध करना पड़ा महंगा युवक को उसकी औकात दिखा डाली पोद्दार ने

oasisadmin

Exit Polls 2026 Live: असम में फिर बन रही बीजेपी की सरकार, कांग्रेस का बुरा हाल, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

oasisadmin

Leave a Comment