Oasis News
मनोरंजन

शाहरुख खान संग विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य बोले- शाहरुख की ईगो है, इतने बड़े

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई रोमांटिक और लव स्टोरी वाली फिल्मों में काम किया है। उनपर फिल्माए गए कई रोमांटिक गाने भी हैं जिसमें ज्यादातर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है। एक वक्त तो ऐसा था जब शाहरुख के हर गाने को अभिजीत गाते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और फिर कभी अभिजीत ने उनके लिए गाना नहीं गाया। अब हाल ही में अभिजीत ने इस मामले पर कहा कि ये पर्सनल हर्ट और अनरिजॉल्व डिफ्रेंस है।

शाहरुख को लेकर क्या बोले अभिजीत

निधि वसानदानी से बात करते हुए अभीजीत ने कहा, ‘शाहरुख खान का ईगो और मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट इस विवाद की वजह है। शाहरुख मुझसे उम्र में छोटे हैं, लेकिन जब फराह खान के पति ने उन्हें बुरा कहा तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगाया। आमिर खान ने ये कमेंट किया था कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रखा था फिर भी दोनों दोस्त हैं।’

शाहरुख ने सॉरी नहीं बोला

अभिजीत ने आगे कहा, ‘मुझे जो हर्ट हुआ वो ये कि आपने एक बार भी सॉरी नहीं बोला। आप इतने बड़े इंसान हो फिर भी मांफी नहीं मांगी। जो ब्लंडर आपने किया, याद रखें ऐसा कुछ आपके साथ भी हो सकता है, शायद आपके अपने होम प्रोडक्शन में।’

 

अभिजीत ने सोचा था सिर्फ शाहरुख के लिए गाएंगे

अभिजीत ने फिर कहा, ‘मुझे काफी गर्व था, मैं दूसरों के लिए गाना बंद कर दिया था। मुझे लगा मैं शाहरुख की आवाज हूं और किसी और के लिए कभी नहीं गाऊंगा। ये ईगो नहीं है।’

शाहरुख चीजें ठीक कर सकते थे

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ऐसा भी हुआ जब वहां मौजूद होने के बाद उन्हें इग्नोर फील करवाया गया। वह बोले, ‘जब मैंने उन्हें दूसरों को गले लगाते हुए देखा। मैं वहीं बैठा था। वह बोल सकते थे कि चलो अभीजीत जाने भी दो। वह इतना तो कर सकते थे।’

 

लोग मेरे गाने हमेशा याद रखेंगे

अभिजीत बोले कि अगर वह शाहरुख की जगह होते तो वह चीजें ठीक करते। मेरे गाने तो हमेशा सुने जाएंगे। आज कल लोग नहीं जानते राजेश खन्ना कौन थे जबकि वह इतने बड़े स्टार थे। लोग किशोर कुमार और रफी साहब को सुनते हैं, लेकिन नहीं जानते कि उनके गानें राजेश खन्ना पर फिल्माए गए हैं। आप और मैं जानते होंगे, लेकिन आने वाली जनरेशन को नहीं पता होगा।

Related posts

E-News Paper- 3

oasisadmin

स्वामी विवेकानंद का ये गाना जमकर हो रहा वायरल बच्चों का अनोखा प्रयास सबका दिल जीता

oasisadmin

13th Delhi Jewellery & Gem Fair Opens to Impressive Footfall | RJGA Awards | Fashion show

oasisadmin

Leave a Comment