Oasis News
खेल जगत

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में किया न‍िराश, मोहम्मद शिराज के जाल में फंसे, 12 गेंद में पारी खत्म

ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके. दांबुला में खेले जा रहे मैच में उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. मोहम्मद शिराज की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच देकर वह आउट हुए. उनके विकेट का श्रीलंकाई टीम ने जोरदार जश्न मनाया.

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव से भारतीय फैन्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 14 रन पर सिमट गई.

भारत ए की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 12 गेंदों में 14 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले. हालांकि वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके.

वैभव का विकेट श्रीलंका ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने लिया. पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिराज ने उन्हें फुल लेंथ गेंद डाली. गेंद बल्ले पर तो अच्छी तरह आई, लेकिन वैभव उसे हवा में उठाने में सफल नहीं हो सके. उन्होंने क्रीज में रहकर सीधा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ फील्डर के हाथों में चली गई.

वैभव के आउट होते ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मोहम्मद शिराज ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया. उनकी प्रतिक्रिया से साफ दिख रहा था कि वैभव का विकेट श्रीलंका ए के लिए कितना अहम था.

Related posts

SRH vs DC, IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में जड़ी तूफानी सेंचुरी, हैदराबाद में छक्के-चौके की बारिश

oasisadmin

GT vs CSK , IPL 2026 Live Score: गुजरात ने बनाया 229 का स्कोर, रनचेज में संजू सैमसन पहली गेंद पर 0 पर आउट

oasisadmin

DC vs CSK LIVE Score: नितीश राणा को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा, दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्कोर 61/4

oasisadmin

Leave a Comment