Oasis News
Jharkhandनेशनल

लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा निलंबित:अफीम तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, 11 माह में दूसरी बार हुई कार्रवाई

चतरा जिले में अफीम तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों के बाद यह कदम उठाया।

 

एसपी को थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद, उन्होंने सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल को मामले की गुप्त जांच का निर्देश दिया। एसडीपीओ की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में प्रशांत मिश्रा पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से प्रशांत मिश्रा को निलंबित कर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया। यह पिछले 11 महीनों में उनका दूसरा निलंबन है। इससे पहले, मई 2025 में पिपरवार थाना प्रभारी रहते हुए उन पर अवैध बालू कारोबार को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे।

 

 

Related posts

E-News Paper -4

oasisadmin

Rahul Gandhi ने Narendra Modi के लिए किया ‘वोट बैंक नृत्य’ का आरोप — बिहार चुनावी मंच पर गरमाया माहौल

oasisadmin

दूसरे दिन भी नहीं रुके CJP के प्रदर्शनकारी | देर रात कर दिया बड़ा ऐलान | Ground Report

oasisadmin

Leave a Comment