Oasis News
नेशनललेटेस्ट न्यूज

रिपोर्ट- भारत के पास 36 नहीं, 32 एक्टिव राफेल:पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने गलत बताया, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एन. तिवारी ने इस रिपोर्ट के आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने मैगजीन से अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करने को कहा है।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के चार राफेल विमान मार गिराने का दावा किया था। पूर्व एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि जिन राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था, वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखे

।फ्लाइटग्लोबल की 2027 वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी रिपोर्ट में 160 देशों के सैन्य विमान बेड़ों के आंकड़े शामिल हैं।

 

मैगजीन में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की सूची में राफेल DH/EH की संख्या 32 बताई गई है। DH दो सीटों वाला और EH एक सीट वाला राफेल विमान है।

 

भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल खरीदे थे। इनमें 28 एक सीट वाले और 8 दो सीट वाले विमान शामिल हैं। पिछले साल की रिपोर्ट में मैगजीन ने 35 राफेल विमानों को सक्रिय बताया था।

इस बार संख्या घटाकर 32 कर दी गई है। रिपोर्ट में इस बदलाव का कोई कारण या समर्थन में सबूत नहीं दिया गया है। यह रिपोर्ट ब्रिटेन की एविएशन डेटा और एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

Related posts

राम मंदिर में चंदा चोरी पर भड़के हिंदू असली चोर का नाम आया सामने सब हैरान

oasisadmin

500 रुपए आते है रैली में

oasisadmin

IOC संभावित नई तारीखों पर विचार – विंटर और पैरा ओलंपिक 2026

oasisadmin

Leave a Comment