नितेश तिवारी की 4000 करोड़ में बनी फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से वायरल है. इसके हर सीन, किरदारों के लुक और ग्राफिक्स का ग्रैंड स्केल देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. मूवी में लीड रोल में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल हैं.
मेकर्स ने फिल्म को बनाने में जमकर पैसा बहाया है, इसका सबूत टीजर देखकर मिलता है. कलाकारों को भी रामायण का हिस्सा बनने की तगड़ी फीस मिली है. लेकिन क्या आप जानते हैं नितेश तिवारी के मेगाबजट प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी इसकी स्टारकास्ट कितनी अमीर है, उनकी नेटवर्थ कितनी है?
सबसे पहले बात करते हैं राम बने रणबीर कपूर की. मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ 369 करोड़ बताई गई है. उनकी इनकम का ये पैसा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, इंवेस्टमेंट और प्रॉपर्टीज से आता है. खबरों की मानें तो वो हर फिल्म के 45-50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
साउथ सुपरस्टार यश रावण बने हैं. उनकी नेटवर्थ 50-60 करोड़ होने की चर्चा है. केजीएफ फ्रेंचाइजी ने उनकी नेटवर्थ को बढ़ाया है. वो एक फिल्म की 20 करोड़ के करीब फीस लेते हैं.
सनी देओल इंडस्ट्री के धुरंधर एक्टर हैं. सालों से वो फिल्मों में अपना खून-पसीना बहा रहे हैं. उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स में 200 करोड़ बताई गई है. उनकी इनकम का ये पैसा मूवी, प्रॉपर्टी, प्रोडक्शन हाउस, एंडोर्समेंट से आता है.
रामायण फिल्म की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी की नेटवर्थ 40-50 करोड़ होने की खबरें हैं. वो एक फिल्म के 2-3 करोड़ चार्ज करती हैं. साई मूवी में सीता माता का रोल निभा रही हैं. साई साउथ की बड़ी अदाकारा हैं.

