Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

मालदा कांड का मास्टरमाइंड किसका समर्थक? TMC और बीजेपी ने एक दूसरे के खिलाफ दिए ‘सबूत’

पश्चिम बंगाल के मालदा में अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में अब सियासी माहौल काफी गरम हो गया है. इस मामले के कथित मास्टरमाइंड मोफक्कारुल इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.

 

TMC का कहना है कि मोफक्कारुल इस्लाम और उसके दो साथी बीजेपी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने मिलकर मालदा में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची. पार्टी ने दावा किया कि यह सब बंगाल में चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश है. वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को गलत बताया और पलटवार किया. बीजेपी का कहना है कि मोफक्कारुल इस्लाम का TMC नेताओं से करीबी रिश्ता रहा है.

TMC ने शुक्रवार दोपहर 2.55 बजे ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये तीन BJP एजेंट हैं, जिन्होंने मालदा में अशांति फैलाई. जयंत कांत मोथाबारी, मालदा का पुलिस ऑब्जर्वर है. वह बिहार के एक सीनियर BJP नेता का पति है. मौलाना मुहम्मद शाहजहां अली कादरी मोथाबारी से ISF उम्मीदवार, जिसे आंदोलन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मोफक्करुल इस्लाम AIMIM नेता और 2021 के उम्मीदवार, बंधक बनाने की घटना के पीछे का मास्टरमाइंड. BJP अपने कई लेयर वाले एजेंटों के जरिए बंगाल को अस्थिर करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रही है.’

 

Related posts

E News Paper-3

oasisadmin

रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़: रूस के भीतर बढ़ते हमले बदल रहे हैं जंग की दिशा

oasisadmin

Delhi Lal Qila Bomb Blast: I-20 कार में हुआ था धमाका, सवार थे तीन लोग… टूटे पुर्जों से तलाशा जा रहा गाड़ी नंबर

oasisadmin

Leave a Comment