Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, मंदिर की छत गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित यशवाड़ी मारुति मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई. मलबे में 30 से 40 लोगों के फंस गए.

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा. इस दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30 से 40 लोग मलबे में फंस गए. इनमें से कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए आर.पी. अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर कई एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी. घटनास्थल की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक मंदिर का सभा मंडप अभी निर्माणाधीन था.

हनुमान मंदिर और शनिवार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे. मंदिर में कीर्तन समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. मंडप सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे. कार्यक्रम जारी था तभी मंडप सभा की छत अचानक गिर गई. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और नागरिकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने X पर पोस्ट किया, ‘परभणी जिले के यशवाड़ी में स्थित हनुमान मंदिर में निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हो गई. मैं दिवंगत श्रद्धालुओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुख की घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ खड़े हैं. हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार जारी है. स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.

Related posts

लाल किले पर ‘भारत परव’ 2026

oasisadmin

बीजेपी मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम का किया ब्लास्ट ?

oasisadmin

the people of Bihar are blessing the NDA with an overwhelming majority- Shri Jagat Prakash Nadda

oasisadmin

Leave a Comment