Oasis News
राजनीति वार्ता

प्रियंका गांधी का भाषण, अमित शाह की तिरछी मुस्कान… संसद के वो 24 मिनट जो बताते हैं कि लौट रही है हल्की-फुल्की नोंक झोंक

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर लंबी चर्चा हुई.पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ वायनाड से कांग्रेस की सांसद और महासचिव प्रियंका ने एकतरफा मोर्चा संभाला.माहौल हल्का रखा .यही नहीं भाषण में कई पंच लाइन ऐसी थीं कि पीएम मोदी और शाह भी मुस्कुराते दिखे..लेकिन भाषण में प्रियंका की मैच्योरिटी साफ दिखाई दे रही थी.प्रियंका जब बोल रही थीं तब शाह या बीजेपी के किसी भी नेता ने कोई भी टिप्पणी नहीं की और सभी बहुत ध्यान से नेता को सुनते दिखे..

महिला आरक्षण पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिलाओं के संरक्षण और आरक्षण के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी’

 

पीएम मोदी के भाषण पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

नीली सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी में प्रियंका बीच बीच में मुस्कुरा रही थीं और पीएम मोदी और शाह को अपने निशाने पर भी ले रही थीं.प्रियंका ने शुरुआत से ही पीएम मोदी और बीजेपी को आड़े हाथों रखा.वह बोलीं- ‘प्रधानमंत्री की आज की टिप्पणियों से ऐसा लगा जैसे भाजपा ही महिला आरक्षण की प्रणेता और सबसे बड़ी समर्थक रही है.

उनके पूरे भाषण का विषय भी यही था, भले ही उन्होंने यह दावा किया कि वह इसका कोई श्रेय नहीं लेना चाहते’ लेकिन 2018 में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने गुजारिश की कि महिला आरक्षण बिल 2019 में लागू हो जाना चाहिए.

Related posts

Babri Masjid Stone Laying Ceremony LIVE: हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव, माथे पर ईंट लेकर पहुंचे थे समर्थक

oasisadmin

जनगणना ड्यूटी से इनकार करने पर जा सकती है नौकरी, दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स पर कार्रवाई की सिफारिश

oasisadmin

योगी आदित्यनाथ को क्या बोला मुस्लिम युवक सबके होश उड़ गए सुनकर?

oasisadmin

Leave a Comment