Oasis News
इंटरनेशनल

पाकिस्तानी सेना और तालिबान में रात भर चली फायरिंग, 4 की मौत, बॉर्डर से निकाले जा रहे नागरिक, लंबी जंग की तैयारी?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर एक बार फिर जंग जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच डूरंड लाइन बॉर्डर के पास भारी गोलीबारी हुई। दोनों तरफ के अधिकारियों ने इसकी पु्ष्टि करते हुए एक दूसरे के खिलाफ हमला शुरू करने का आरोप लगाया है। ताजा झड़प शांति वार्ता के एक और दौर के एक और असफल दौर के बाद हुई है, जहां तमाम असहमतियों के बाद भी दोनों पड़ोसी सीजफायर को बनाए रखने पर सहमत हुए थे। अभी तक हताहतों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों ने कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना दी है। अधिकारी स्थित का आकलन कर रहे हैं।

अफगान मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना के हमले में स्पिन बोल्डक में कल रात हुए हमलों में चार आम लोग शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। ये मौतें पाकिस्तान के माजल गली और लुकमान गांव के इलाकों में किए गए मोर्टार हमलों में हुईं। घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related posts

चीन में निजी विमानों की उड़ानों पर रोक, विमान हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला

oasisadmin

Iran US: ‘ओबामा जैसी गलती नहीं कर सकते’, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान से डील की जल्दी नहीं, परमाणु मुद्दे पर अड़े

oasisadmin

तालिबान ने खोला पाकिस्‍तानी सेना का 20 साल का कच्चा चिट्ठा, सबूत के साथ बताया- TTP का कैसे हुआ जन्म, कौन जिम्मेदार

oasisadmin

Leave a Comment