Oasis News
आम चुनाव

नोएडा रैली से अखिलेश का चुनावी शंखनाद… BJP पर लगाए गंभीर आरोप, 2027 में बदलाव की अपील

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया और सत्तारूढ़ BJP सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए और जनता से 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव की अपील की.

 

अखिलेश ने कहा कि उनकी रैली की चर्चा इतनी तेज थी कि विपक्ष को मजबूर होकर पहले अपनी रैली करनी पड़ी. उन्होंने दावा किया कि उस रैली में लोग अपनी मर्जी से नहीं आए थे बल्कि उन्हें लाया गया था.

अखिलेश ने कहा कि कैमरे से सच कभी नहीं छिपता और सच्चाई हमेशा सामने आ जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल किया गया

यूनिवर्सिटी के छात्रों को बुलाने का आरोप

 

अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि एक ऐसी यूनिवर्सिटी के छात्रों को रैली में बुलाया गया जिसकी वजह से पहले देश की छवि को नुकसान पहुंचा था. उन्होंने कहा कि छात्रों को अगले दिन छुट्टी का वादा करके रैली में लाया गया.

 

एयरपोर्ट पर उठाए सवाल

 

एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि पहले सात एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था लेकिन उनमें से छह बंद हो गए. उन्होंने मांग की कि सरकार यह गारंटी दे कि नए एयरपोर्ट को आगे चलकर बेचा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने सरकार से पिछले 10 साल के कामकाज का हिसाब मांगा और कई नीतियों पर सवाल


उठाए.

Related posts

oasisadmin

oasisadmin

मैथिली ठाकुर क्या बीजेपी का भजन गाया करेगी उसको राजनीति का क्या पता लड़के का फूटा गुस्सा

oasisadmin

Leave a Comment