Oasis News
Biharनेशनलविधानसभा चुनाव

तेजस्वी ने हाथ जोड़ मांगी माफी

तेजस्वी ने जनता से हांथ जोड़कर मांगी माफी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मधेपुरा में 2 जनसभा को संबोधित किया। जिला मुख्यालय स्थित कॉमर्स कॉलेज मैदान में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, इस बार सरकार बदलनी है, बंटना नहीं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से एकजुट होकर बिहार बनाने और सरकार बनाने का आह्वान किया। तेजस्वी ने कहा, यह सिर्फ विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, यह बिहार बदलने का चुनाव है। मुझे एक मौका दीजिए, मैं बिहार को ऐसा बना दूंगा कि पढ़ाई, दवाई और रोजगार के लिए कोई बिहारी बाहर न जाए।

17 महीने की सरकार में 5 लाख लोगों को मिला रोजगार

तेजस्वी ने सभा में अपने वादों का दायरा विस्तृत करते हुए कहा, 17 महीने की सरकार होने पर पांच लाख लोगों को रोजगार मिला। अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो बिहार से बेरोजगारी हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी। उन्होंने वादा किया, जिन परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं है, वहां एक-एक नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने यह भी कहा कि वे कारखाने खोलकर स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधे स्थापित कराएंगे, पहले लालू जी ने कारखाना दिया था, अब मैं दूंगा।

 

तेजस्वी ने अपने भाषण में अपने ही पार्टी के किसी विधायक से हुई चूक पर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी और उपस्थित लोगों से कहा- जो भी गिला-शिकवा है, मिटा दीजिए। इस बार तेजस्वी को वोट दीजिए। उन्होंने यह भी आगाह किया कि कानून-व्यवस्था पर उनका कोई समझौता नहीं होगा। अगर कोई भी अपराध करेगा तो उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा; मेरी परछाई भी गलत काम करेगी तो उसे सजा दिलाऊंगा।

Related posts

गणतंत्र दिवस 2026 परेड – पहली बार दिखी भारत की नई सैन्य ताकत

oasisadmin

Assam Jorhat Plane Crash: IAF AN-32 Aircraft Crash | सामने आया हादसे का वीडियो | Breaking News

oasisadmin

I ❤️ Mohammad के खिलाफ उतरा मुस्लिम भीड़ चीरकर निकला हिंदू क्या बोला मच गया बबाल

oasisadmin

Leave a Comment