Oasis News
Armeniaइंटरनेशनल

ट्रंप से पीएम मोदी ही नहीं, भारत की जनता भी नाराज’, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर पूर्व भारतीय राजदूत की दो टूक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को लेकर दिए गए हालिया बयान ने कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. जहां ट्रंप ने दावा किया कि पीएम मोदी रूस से तेल खरीदने के कारण उन पर लगाए गए टैरिफ से खुश नहीं हैं, वहीं अब इस पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है. संयुक्त राष्ट्र (जेनेवा) में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि दिलीप सिन्हा ने ट्रंप के दावों को वास्तविकता से परे बताते हुए उन्हें आईना दिखाया है.

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को एक बैठक के दौरान कहा था कि उनके और पीएम मोदी के बीच निजी संबंध अच्छे हैं, लेकिन व्यापारिक और रणनीतिक मोर्चे पर पीएम मोदी उनसे नाराज हैं. ट्रंप के अनुसार, भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के फैसले के कारण अमेरिका ने उन पर ऊंचे टैरिफ लगाए हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत को मुझे खुश करना जरूरी है और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अमेरिका भारत पर टैरिफ और भी तेजी से बढ़ा सकता है.

 

ट्रंप के इस बयान पर पूर्व राजदूत दिलीप सिन्हा ने कहा कि ट्रंप का यह कहना कि ‘मोदी खुश नहीं हैं’, एक बहुत ही हल्का बयान (Understatement) है. उन्होंने स्पष्ट किया कि न केवल प्रधानमंत्री, बल्कि भारत की जनता भी ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ है.

दिल्ली में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दिलीप सिन्हा ने कहा, “मुझे कहना होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप का ह्यूमर सेंस बहुत अच्छा है. यह कहना कि प्रधानमंत्री मोदी खुश नहीं हैं, एक तरह से कमतर आकलन है. एक प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी सार्वजनिक रूप से तीखे बयान नहीं दे सकते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत की जनता की भावना को नजरअंदाज किया जाए. भारत में जनमत राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ बेहद मजबूत है और इसके पीछे ठोस कारण हैं.”

Related posts

welcome in Oasis News Channel

oasisadmin

रूस और यूक्रेन से अब और बात नहीं… ट्रंप का पुतिन और जेलेंस्की से भर गया मन, बेहद गुस्से में अमेरिकी राष्ट्रपति

oasisadmin

इजरायल के इस कदम से बदल सकता है अफ्रीका का नक्शा, नेतन्याहू का साथ देने पर क्या बोले ट्रंप?

oasisadmin

Leave a Comment