Oasis News
इंटरनेशनल

जूते उतारे, सिर झुकाया लेकिन… तुर्की की ऐतिहसिक ब्लू मस्जिद पहुंचे पोप लियो ने नहीं पढ़ी नमाज, क्या है वजह

इस्तांबुल: तुर्की पहुंचे पोप लियो ने शनिवार को इस्तांबुल की ऐतिहासिक ब्लू मॉस्क (नीली मस्जिद) का दौरा किया। इस दौरान पोप ने सम्मान दिखाने के लिए अपने जूते उतारे लेकिन कैथोलिक चर्च के लीडर के तौर पर मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी। हालांकि इसकी कोई खास वजह नबीं बताई गई है। इस दौरान पोप को मस्जिद के इमाम और इस्तांबुल के मुफ्ती ने मस्जिद कॉम्प्लेक्स का टूर कराया। लियो करीब 20 मिनट तक मस्जिद में रहे और गौर से चीजों को देखते रहे।

पोप लियो के ब्लू मॉस्क के दौरे ने ध्यान खींचा है क्योंकि इस दौरान कई ऐसी चीजें नहीं की गई, जो तय थी। लियो ने नमाज नहीं पढ़ी और तुर्की के सरकारी धार्मिक संगठन दियानेट के हेड ने मस्जिद में उनका स्वागत नहीं किया, जबकि ये प्लान में था। वेटिकन ने एक प्रेस स्टेटमेंट यह बातें कही थीं। इस रिलीज को बाद में वापस ले लिया गया।

पोप के तौर पर लियो का पहला दौरा

ब्लू मस्जिद के मुअज्जिन मूसा टुंका ने बताया कि उन्होंने लियो से पूछा कि क्या वह थोड़ी देर के लिए प्रार्थना करना चाहेंगे। इस पर पोप ने कहा कि वह सिर्फ मस्जिद घूमना पसंद करेंगे। लियो ने इस दौरान टुंका के साथ मजाक भी किया। दरअसल लियो को जिस रास्ते से बाहर लाया जा रहा था, उस पर नो एग्जिट लिखा था। लियो ने इस पर सवाल किया तो टुंका ने कहा कि नो एग्जिट लिखा है तो आप यहीं रह सकते हैं।

Related posts

गाजा में अब होगा गृहयुद्ध, हमास ने शुरू किया कत्लेआम का नया दौर,

oasisadmin

Exclusive interview with His Excellency Abdallah M. Abu Shawesh State of Palestine to India

oasisadmin

पाकिस्तान का नया ड्रामा, T20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच का बायकॉट करेगा, लेकिन…

oasisadmin

Leave a Comment