Oasis News
Jharkhandनेशनललेटेस्ट न्यूज

चतरा में वार्षिक उत्सव की धूम, विधायक व विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में सम्मान समारोह सम्पन्

 

Jawahar Navodaya Vidyalaya Chatra में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Sh.Janardan Paswan (विधायक, चतरा) एवं Kumar Ujjwal (विधायक, सिमरिया) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में Ms.Sushma ने कार्यक्रम की शोभा  बढ़ाई

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के प्राचार्य DR. S. D. Lokhande ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने कथक, संभलपुरी, राजस्थानी, हरियाणवी एवं गुजराती लोक नृत्य, समूह गीत, योग एवं माइम जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति पर जोरदार तालियां गूंजती रहीं।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सम्मान समारोह। इस अवसर पर DR. Pramila Lokhande को ‘भारत ग्लोरी रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जबकि DR. S.D.Lokhande को ‘लोक सेवा रत्न अवॉर्ड’ एवं ‘भारत ग्लोरी रत्न अवॉर्ड’ दोनों सम्मान प्रदान किए गए।

 

साथ ही Kumari Padmini, Mrs. Ruby Kumari, Miss Ankita Mishra सहित अन्य शिक्षकों को भी Bharat Glory Ratna award से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, झारखंडी गमछा एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।

 

विशिष्ट अतिथि सुषमा जी, जो Oasis Group की CEO एवं Founder हैं, ने इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को प्रदान करते हुए कहा कि Oasis World Records देशभर में शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करता है।

 

मुख्य अतिथियों ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन है

Related posts

Shivraj Singh Chouhan: लोकसभा से ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पारित, कृषि मंत्री बोले- बापू का अपमान कर रहा विपक्ष

oasisadmin

भीड़ चीरकर निकला हिंदू विपक्ष की घंटी बजा गया सबकी हवा टाइट देखिए वायरल वीडियो

oasisadmin

लोकसभा में बयान को लेकर हंगामा

oasisadmin

Leave a Comment