Oasis News
Jharkhandखेल जगतनेशनललेटेस्ट न्यूज

चतरा में क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स चयन ट्रायल शुरू, 20 स्कूलों के 255 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

चतरा: झारखंड के रांची क्लस्टर के अंतर्गत क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स चयन ट्रायल का शुभारंभ आज जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची क्लस्टर के 20 विद्यालयों के कुल 255 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य एस.डी. लोखंडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं उप-प्राचार्य एस.बी. मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। कुल 30 प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित है, जिसमें खिलाड़ियों ने जोश, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ. दिव्या चंद्र दुबे, श्रीमती शोभा रानी (पीईटी), श्री यू.एस. राय, श्री रोहित सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बताया गया कि प्रतियोगिताएं अगले दिन भी जारी रहेंगी, जिसमें शेष खेलों का आयोजन किया जाएगा और चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related posts

सोनम वांगचुक के बारे में इस युवक ने किए बड़े खुलासे इनसाइड स्टोरी ऑफ लद्दाख

oasisadmin

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, नए प्रतिबंधों से तेहरान को बड़ा झटका-

oasisadmin

.

oasisadmin

Leave a Comment