Oasis News
Uncategorized

ईरान जंग से पैदा संकट पर अब बड़े फैसले का समय? सारे CM से बात करेंगे PM मोदी, बुलाई

PM Modi: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने भारत में भी ऊर्जा संकट बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर इस संकट से निपटने की तैयारी कर रही हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। हालांकि, इस बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे, जिनमें विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। इस बैठक का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत ऊर्जा संकट से निपटने के लिए उठाए जा रहे सभी प्रयासों के बीच तालमेल सुनिश्चित करना है।

ईरान युद्ध के बढ़ते संकट पर राज्यसभा में दिए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी पार्टियों से एकता की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच की जंग अगर जारी रहती है, तो इसका वैश्विक स्तर पर दुष्परिणाम देखने को मिलेगा। भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में आने वाला समय भारत के लिए परीक्षा की घड़ी है। इसमें राज्य सरकारों का सहयोग बेहद जरूरी है। देश को टीम इंडिया की तरह काम करना होगा और इस संकट से बाहर आना होगा।

 

केंद्र सरकार की तरफ से यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की जा रही है, जब ईरान युद्ध को लेकर एक बार फिर से अनिश्चितता की स्थिति बढ़ गई है। भले ही ईरान ने होर्मुज से निकलने वाले भारतीय जहाजों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया हो, लेकिन इसके बाद भी देश में की जगहों पर ऊर्जा संकट के लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से लगातार देश में ऊर्जा संकट की खबरों को खारिज किया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा कि भारत के पास पर्याप्त मात्रा में तेल और गैस के भंडार मौजूद हैं। इसके अलावा आने वाले समय में कई जहाज भी भारत पहुंचने वाले हैं। ऐसी स्थिति में जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

 

 

Related posts

लोकसभा में बयान को लेकर हंगामा

oasisadmin

Celebrationof 150th anniversary of the National Song “Vande Mataram” at the National Headquarters of the Bharatiya Janata Party

oasisadmin

Exclusive: IPL से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस बार नहीं होगी ओपन‍िंग सेरेमनी… जानें कैंस‍िल होने की वजह

oasisadmin

Leave a Comment