Oasis News
इंटरनेशनल

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: खाड़ी का कौन-सा देश ईरान के प्रति सबसे सख़्त और कौन-सा सबसे नरम?

ईरान और अमेरिका के बीच फ़िलहाल दूसरे दौर की बातचीत के कोई संकेत नज़र नहीं आ रहे हैं.

लेकिन इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची रविवार को एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं. अराग़ची शुक्रवार-शनिवार की रात भी इस्लामाबाद पहुंचे थे.

शनिवार को अराग़ची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात की.

इसके बाद अराग़ची ने ओमान की यात्रा की और अब वह ओमान से दोबारा पाकिस्तान आए हैं. हालांकि, शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि पाकिस्तान में बैठकों के बाद वह ओमान और रूस की यात्रा करेंगे.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ ओमान के सुल्तान ने ईरानी विदेश मंत्री के साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम और मध्यस्थता प्रयासों पर चर्चा की.

ओमान समाचार एजेंसी के मुताबिक, ओमान के शासक सुल्तान हैयथम बिन तारिक़ अल सईद ने मस्कट में ईरानी विदेश मंत्री अराग़ची से मुलाकात की.

इसी दौरान अराग़ची ने क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से फोन पर बात भी की है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अराग़ची ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री से भी फोन पर बात की है.

ईरान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक सऊदी और कतर से विदेश मंत्रियों से फोन पर बातचीत के दौरान अराग़ची ने, “युद्ध को समाप्त करने और तनाव को कम करने के लिए ईरान के ताजा राजनयिक प्रयासों और कदमों के बारे में जानकारी दी.”

 

Related posts

अमेरिका–ईरान परमाणु वार्ता: जिनेवा में नई उम्मीद या बढ़ता तनाव?

oasisadmin

CPEC का कोई लाभ नहीं मिला… पाकिस्तान ने पहली बार कबूला सच, मंत्री बोले- भाग रहे चीनी निवेशक

oasisadmin

चलती ट्रेन में खूनी हमला, कई यात्रियों को चाकू से गोद डाला

oasisadmin

Leave a Comment