Oasis News
मनोरंजन

आमिर खान की GF अपने बेटे के साथ पहली बार इवेंट में दिखीं, स्कर्ट-टॉप में ली स्टाइलिश एंट्री, गौरी पर नजरें टिकी

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड का अंदाज एक बार फिर लाइमलाइट में आ गया है। एक्टर अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के इवेंट में पहुंचे, जहां उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट अपने बेटे को लेकर आईं। यहां उनका हमेशा की तरह सादा- सिंपल लुक काफी इंप्रेसिव लगा, तो फिल्म की हीरोइन साई पल्लवी की सिंपलिसिटी ने भी दिल जीत लिया, जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

हालांकि, यहां नजरें गौरी के अंदाज पर ही टिकी रहीं, जो पहली बार इस तरह के इवेंट में अपने बेटे को लाईं औरउइसे गोद में बिठाकर आमिर के साथ घर के लिए निकल गईं। वहीं, एक्टर का कैजुअल लुक भी काफी शानदार लगा, जिन्होंने न सिर्फ इवेंट में गाना गाया, बल्कि एक गाना सुनकर इमोशनल भी हो गए। ऐसे में चलिए सबके अंदाज पर नजर डालते हैं।

गौरी के साथ अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद से ही आमिर हर जगह उनके साथ नजर आते हैं। ऐसे में जब फिल्म के म्यूजिक इवेंट पर गौरी अपने बेटे का हाथ थामकर आईं, तो ध्यान मां- बेटी पर चला गया। जहां स्कर्ट- टॉप में गौरी का स्टाइल सिंपल, एलिगेंट और क्लासी वाइब्स दे गया, तो उनका बेटा स्पोर्ट्स टी-शर्ट और शॉर्ट्स में कूल लगा। जिसे पहली बार पब्लिक इवेंट में देखने के बाद से ही लोग उसकी बातें करने लगे।

अब गौरी के लुक की डिटेल्स पर ध्यान दें, तो उन्होंने चॉकलेटी ब्राउन कलर का शर्ट स्टाइल टॉप पहना। जिसकी नेकलाइन को हल्का मैंडरिन कॉलर टच देते हुए फ्रंट में गोल्डन बटन क्लोजर डिटेलिंग दी और इनके बॉर्डर को क्रीम टोन से हाइलाइट किया। जिसके साथ प्लेन प्लीट्ड स्कर्ट का कॉम्बो लुक में एलिगेंट टच ले आया। जिसे मैचिंग बेल्ट लगाकर उन्होंने स्टाइल किया।

आमिर का स्टाइल भी हमेशा सिंपल और कंफर्टेबल नजर आता है। वह ज्यादातर कुर्ता पहने दिखते हैं या फिर टी- शर्ट के साथ पैंट्स, यहां भी उन्होंने पिंक कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस वेअर की। जहां स्लीव्स और शर्ट के बॉर्डर पर ब्लैक लाइन्स दी। जिसके साथ ब्राउनिश टोन वाले शूज पहनकर एक्टर ने अपना कैजुअल लुक पूरा किया, जो बढ़िया लग रहा है।

 

Related posts

महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान… हरमनप्रीत को फिर कप्तानी, देखें पूरी लिस्ट

oasisadmin

धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, पत्नी हेमा मालिनी लेंगी अवॉर्ड, बोलीं- परिवार इमोशनल है

oasisadmin

The 50” का ग्रैंड फिनाले: शिव ठाकरे बने विजेता, लकी फैन को मिले ₹50 लाख

oasisadmin

Leave a Comment