Oasis News
मनोरंजन

अरबाज खान की पत्नी शूरा ने दिखाई बेटी सिपारा की पहली झलक, कहा- दिल का सबसे बड़ा हिस्सा

अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी के पैरों को प्यार से पकड़ा है। एक दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी का हाथ अपने हाथों में लिया है। शूरा ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए शूरा ने कैप्शन में लिखा है ‘सबसे छोटे हाथ और पैर, लेकिन यह हमारे दिल के सबसे बड़े हिस्से हैं।’

शूरा की पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री गौहर खान ने लिखा है ‘अल्लाह आपकी हिफाजत करे।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘आपके बच्चे की उम्र लंबी हो।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘मालदीव से दुआ कर रही हूं।’

 

अरबाज खान की दूसरी शादी

आपको बता दें कि सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में शादी की थी। दोनों साल 2017 में तलाक के जरिए एक-दूसरे से अलग हो गए। दोनों से एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है। अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से शादी की। पांच अक्तूबर को उन्होंने बेटी सिपारा का स्वागत किया।

Related posts

धुरंधर 2′ देखकर बोले संदीप रेड्डी वांगा- लाल मिर्च से काली नजर उतारो रणवीर-आदित्य

oasisadmin

Beating Retreat 2026: सैन्य परंपरा, अनुशासन और शक्ति का भव्य प्रदर्शन

oasisadmin

No one can defeat you unless you give up

oasisadmin

Leave a Comment